..................... Bigg Boss 7- Armaan Kohli is engaged to Tanya says Vivek Mishra - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 7- अरमान ने कहा किसी को रिंग दी हो तो मैं कुत्ते का बच्चा!

बिग बॉस का घर ही कुछ ऐसा है कि यहां पर आने के बाद लोग शादीशुदा हों या फिर इंगेज्ड उनका किसी ना किसी के साथ अफेयर हो ही जाता है या फिर उनका नाम किसी के साथ जुड़ जाता है। अक्सर इन लोगों की शादी या फिर इंगेजमेंट के बारे में घर के किसी सदस्य को पता नहीं होता और जब इनका राज खुलता है तो फिर घर में काफी निगेटिविटी फैल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में बिग बॉस 7 के प्रतिभागी अरमान कोहली के साथ। अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी के बीच पिछले कुछ समय से नजदीकियां काफी बढ़ गयी थीं। हालांकि कई बार सलमान खान ने तनीषा और अरमान को चेतावनी भी दी लेकिन तनीषा और अरमान इसके बावजूद एक दूसरे के करीब बन रहे।

लेकिन पिछले ही दिनों वाइल्ड कार्ट एंट्री के जरिये बिग बॉस के घर के अंदर गये विवेक मिश्रा ने जब अरमान की असलियत सबके सामने जाहिर की तो अरमान को तो गुस्सा आ गया और तनीशा काफी दुखी हो गयीं। हुआ कुछ यूं कि विवेक ने घरवालों से कहा कि अरमान और तनीशा के बीच जो भी चल रहा है उससे बाहर काफी कुछ गलत मैसेज जा रहा है। साथ ही विवेक ने ये भी कहा कि अगर ये सब तब हो रहा हो जबकि दोनों में से किसी एक का गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रैंड बाहर हो और साथ ही उनकी सगाई भी हो चुकी हो तो क्या सब सही है। इसपर घरवाले काफी शॉक्ड हो गये। बाद में पता चला कि विवेक अरमान की बात कर रहे थे कि उनकी एक गर्लफ्रैंड बाहर है और उन्होंने सगाई भी की है।

जब अरमान को इस बारे में पता चला तो उन्होंने सबके सामने विवेक को काफी बुरा भला कहा और कहा कि ये उनका पर्सनल मामला है और वो कृप्या इस मामले से दूर रहें। अरमान ने ये भी कहा कि उन्होंने किसी से सगाई नहीं की है। अगर कोई है भी तो उनका मन होगा तो वो शादी करेंगे नहीं तो नहीं करेंगे। जब विवेक ने कहा कि क्या अरमान ने उस लड़की से जो भी वादे किये हैं वो सब झूठे हैं तो इसपर अरमान ने कहा कि मैंने तो 500 लड़कियों से वादे किये हैं। इसके बाद अरमान ने चिल्लाते हुए कहा कि उन्होंने किसी को कोई रिंग तक नहीं दी है। अगर मैंने किसी को रिंग तक दी हो तो मैं कुत्ते का बच्चा। इस बात को सुनने क बाद सभी हैरान थे कि अरमान इस तरह कैसे बात कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X