बिग बॉस 7- कुशाल-तनीशा के झगड़े में पिसे घरवाले!
बिग बॉस 7 में एक बार फिर से झगड़ों ने विकराल रुप धारण करना शुरु कर दिया है। कुछ दिन पहले ही अरमान और घर के कुछ बाकी प्रतिभागियों के बीच गाली गलौज हुई थी और उसके बाद सलमान खान ने शनिवार को आकर घर के सदस्यों को शांत कराया था। लेकिन उसके बाद भी अभी दो दिन पहले ही अरमान और एंडी, काम्या के बीच काफी झगड़ा हुआ और अरमान ने फिर से अपनी जबान पर कंट्रोल खोते हुए एंडी को गाली तक दे डाली। खैर ये तो सिर्फ बातों का झगड़ा था लेकिन 23 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान तनीषा ने अपना आपा खोते हुए कुशाल को धक्का दे दिया और साथ ही उन्हें काफी कुछ कहा भी। उसके बाद कुशाल भी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने तनीषा को काफी कुछ सुना दिया। यहां तक कि तनीशा के कैरेक्टर को लेकर भी घर वालों ने काफी उलटा सीधा कहा।
बाद में तनीषा ने कुशाल से माफी मांगनी चाही लेकिन कुशाल ने साफ मना कर दिया और कहा कि घर में या तो तनीषा रहेंगी या फिर वो खुद रहेंगे। जब बिग बॉस ने काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया तो कुशाल ने बिग बॉस के घर की दीवार फांदकर दूसरी तरफ जाने की कोशिश भी की। हालांकि तभी बिग बॉस ने अनाउँसमेंट की और कुशाल को घर के अंदर आने को कहा लेकिन कुशाल ने नहीं सुना। बाद में कुशाल को दरवाजे के जरिये घर के अंदर वापस भेजा गया और बिग बॉस ने कुशाल से बात करके उन्हें कहा कि वो अपना आपा ना खोयें और कुछ भी गलत डिसीजन ना लें।
हालांकि कुशाल इस बात पर भिड़े रहे कि उन्हें घर से बाहर जाना है और यही उनका फैसला है लेकिन बिग बॉस ने कुशाल को शनिवार तक का मौका देते हुए कहा कि वो शनिवार तक इंतजार करें और उसके बाद भी वो जो फैसला करेंगे बिग बॉस मान लेंगे। हालांकि तनीषा को घर से बाहर निकालने की बात पर बिग बॉस ने कहा कि ये बहुत ही संगीन इल्जाम है इसलिए बिग बॉस को सोचने के लिए वक्त चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications