बिग बॉस 7 के मिड-वीक एविक्शन में कुशाल टंडन आउट
कलर्स के सबसे विवादित शो.. बिग बॉस सीजन 7 अब फिनाले से कुछ ही दूरी पर है, जहां इस हफ्ते की शुरूआत में शो के प्रतिभागी अरमान कोहली को जेल जाना पड़ा और फिर बेल लेकर वापस शो में आना पड़ा, उसे देखकर ही लोग हैरान थे कि आज जो कुछ भी शो के अंदर होगा उसे देखकर तो लोग एकदम सकते में आ जायेंगे।
आज शो में मिड-वीक एविक्शन के तहत कुशाल टंडन शो से आउट हो जायेंगे। उन्हें जनता की ओर से सबसे कम वोट मिलेगा, जिस बात की जानकारी शो के होस्ट सलमान खान देंगे।
कुशाल के आउट होने से उनकी तथाकथित प्रेमिका गौहर खान, सकते में आ जायेंगी। मालूम हो कि टीवी कलाकार कुशाल टंडन पहले भी एंडी के साथ मारपीट करने और तनीषा मुखर्जी को अपशब्द कहने की वजह से शो से सजा के तौर पर बाहर कर दिये गये थे।
कुशाल के आउट होने के कारण गौहर भी शो को छोड़कर चली गयी थी लेकिन बाद में गौहर और कुशाल को मना लिया गया था और कुशाल की री एंट्री हो गयी थी।
अब शो के अंदर संग्राम सिंह, तनीषा मुखर्जी, अरमान कोहली, वीजे एंडी, एजाज और गौहर बचे हैं। आने वाले दिनों में काफी हैरतअंगेज परिणाम सामने आने वाले हैं। इसलिए देखना ना भूलें आज रात नौ बजे कलर्स पर सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन साथ-7।
bigg boss 7 colors kushal tandon tv salman khan gauhar khan बिग बॉस 7 कलर्स कुशाल टंडन टीवी सलमान खान गौहर खान


Click it and Unblock the Notifications
