बिग बॉस 7: कुशाल-तनीषा में हुई दोस्ती, सोफिया बनीं कैप्टन
मालूम हो कि तनीषा और कुशाल के बीच एक टास्क को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके कारण कुशाल ने अपना आपा खोते हुए तनीषा को बेकार औऱ फ्लॉप अभिनेत्री करार दिया था जिसके बाद तो कुशाल को शो के होस्ट सलमान खान से भी लताड़ पड़ी थी। इसके बाद कुशाल ने एंडी से हाथा-पाई की थी जिसके बाद तो कुशाल को घर से बेघर होना पड़ा था।
कुशाल के बाहर होने पर उनकी तथाकथित करीबी मित्र गौहर खान ने भी घर छोड़ देने का फैसला किया था लेकिन शो वालों ने यह कहकर उन्हें वापस बुला लिया था कि वह कुशाल को जल्द ही वापस ले आयेंगे और कुशाल की परसों वापसी हो गयीं।
वही बिग बॉस हाउस की कैप्टन इस सम हॉलीवुड व्यूटी सोफिया हयात हो गयी हैं जिनके और संग्राम के बीच की चटपटी बातें इन दिनों शो की टीआरपी को बढ़ायी हुई हैं। तो वहीं एक बार फिर से अरमान-तनीषा के बीच की करीबी बातें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं।
कुल मिलाकर बिग बॉस इस समय अपनी रोचकता की चरम सीमा पर है । आगे क्या होने वाला है इस शो में इसलिए कलर्स पर देखते रहिए सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 7।


Click it and Unblock the Notifications
