बिग बॉस 7: एंडी ने दी गौहर को गाली तो कुशाल ने पीट डाला, हुए बाहर
एक बार फिर से कलर्स के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 में एक तगड़ा ट्विस्ट आया है। बिग बॉस हाउस से अभिनेता कुशाल टंडन को बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने शो के अंदर प्रतियोगी एंडी पर हाथ उठाया था। बिग बॉस के इस फरमान के बाद कुशाल की करीबी और शो की प्रतिभागी गौहर खान ने भी शो को छोड़ दिया है हालांकि कहा जा रहा है कि गौहर की री एंट्री हो जायेगी।
पूरा वाक्या इस तरह का है कि प्रतियोगी एंडी को घर से बाहर करने के लिए लोगों ने चुना था जिसमें विशाल, गौहर और प्रत्यूषा थे, लेकिन गुस्साये एंडी ने गौहर पर ही टिप्पणी कर दी जिससे गुस्साये कुशाल टंडन ने एंडी को पीट दिया और इसी कारण से कुशाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया लेकिन चूंकि कुशाल, गौहर की वजह से बाहर हुए थे इसलिए गौहर भी शो से चलती बनीं।
तो वहीं एंडी का साथ देने के लिए अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी आगे गये जो कि प्रत्यूषा को नागवार गुजरा और इसी वजह से उसने अरमान पर तल्ख टिप्पणी कर दी। खैर कुशाल-गौहर के बाहर जाने से शो में एक बेहद ही दिलचस्प और नाटकीय मोड़ आ गया है देखते हैं कि शो में इस मोड़ के बाद कुशाल-गौहर और एंडी का क्या होता है? क्या वह माफी मागेंगे या फिर उनकी चुनौतियां शो में समाप्त हो गयी, यह सब जानने के लिए कलर्स पर देखते रहिए रात नौ बजे बिग बॉस सीजन 7, साथ-7, सलमान खान के साथ।
नीचे की स्लाइडों पर डाले एक नजर


Click it and Unblock the Notifications