..................... Bigg Boss 7 Kushal and his girlfriend Elena to enter Bigg boss - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 7 में गौहर के साथ कुषाल और उनकी गर्लफ्रैंड एलीना की एंट्री!

बिग बॉस 7 काफी चर्चा में है। इस बार शो को सबसे ज्यादा सुर्खियों में लाने वाले कंटस्टेंट हैं कुशाल और गौहर। कुशाल और गौहर की करीबी दोस्ती दर्शकों के मनोरंजन का जरिया बनी है। कुषाल को लेकर गौहर की पसेसिवनेस और गौहर के खिलाफ कुछ भी बोलने पर हाथ तक उठा देने वाले कुशाल ने बिग बॉस के सांतवे सीजन को बहुत ही स्पाइसी बना दिया है। हाल ही में गौहर को परेशान करने वाले एंडी के ऊपर कुशाल ने हाथ उठा दिया और उन्हें मारने तक की कोशिश की और उसी वक्त बिग बॉस ने कुशाल को घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही गौहर भी कुशाल के साथ घर से बाहर निकल गयीं। गौहर ने उल्टा बिग बॉस पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने कुशाल को घर से बाहर निकालकर बहुत गलत किया।

उसके बाद एंडी को भी अचानक से गायब करके बिग बॉस ने कारवां में पहुंचा दिया। फिर दो दिन बाद गौहर को बिग बॉस के घर में वापस लाया गया। गौहर ने कहा कि उनका अभी भी वही स्टैंड है और वो कुशाल के साथ हैं। गौहर ने ये भी बतााय कि बिग बॉस ने उनसे वादा किया है कि वो जल्द ही कुशाल को भी घर के अंदर भेज देंगे। लेकिन अब खबर है कि कुशाल तो वापस बिग बॉस के घर आएंगे ही पर उनके साथ कुशाल की गर्लफ्रैंड एलिना भी बिग बॉस में एंट्री करेंगी। कुशाल के लिए ये दूसरी एंट्री काफी मजेदार होने वाली है और दर्शकों के लिए तो उससे भी ज्यादा मजेदार क्योंकि एक तरफ कुशाल के लिए हर किसी से लड़ जाने वाली उनकी करीबी दोस्त गौहर वापस आ चुकी हैं।

फिर कुशाल की एक्सगर्लफ्रैंड कैंडी बरार भी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुकी हैं। अब कुशाल की आजकल जो गर्लफ्रैंड हैं यानी एलीना भी बिग बॉस के घर में होंगी। कुल मिलाकर बिग बॉस के बाकी कंटस्टेंट के लिए भी ये आने वाला हफ्ता काफी एंटरेटेनिंग होने वाला है क्योंकि अब घर में काफी मजा होने वाला है। बिग बॉस के घर के सदस्यों के लिये ये दीवाली बम काफी दिनों तक फटने वाले हैं। और इनकी आवाज तो और भी की दिनों तक सुनाई देगी। कुशाल के लिए भी ये दीवाली काफी यादगार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X