बिग बॉस में जहन्नुम और जन्नत के बीच खाने को लेकर झगड़ा!

बिग बॉस में पहले भी कई बार खाने को लेकर घर के लोगों के बीच लकीरें खिंच चुकी हैं और साथ ही प्रतिभागियों के बीच लडा़इयां भी हो चुकी हैं। बॉस 7 में भी दो ही दिन में खान को लेकर जंग शुरु हो गयी है। सबसे पहले तो दूसरे दिन जहन्नुम वालों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि उन्हें फिजिकल काम करने का टास्क दिया जा रहा है और जन्नत वासी आराम फरमा रहे हैं। रात भर जहन्नुम के लोग काम करते हैं और जन्नत के लोग आराम से सोते हैं। वहीं जन्नत वालों का कहना था कि वो लोग दिन भर तो किचन में काम करते हैं जहन्नुम वालों के लिए भी खाना बनाते हैं और फिर भी उन्हें सुनने को मिल रहा है। तीसरे दिन ये झगड़ा और कुछ रुप ले लेता है और अरमान शिकायत करता है कि उसे पेट भर खाना नहीं मिल रहा है। इस शिकायत को सुनकर जन्नत वासी भी परेशान हो जाते हैं।

सबसे ज्यादा मुश्किल पैदा करते हैं अरमान। अरमान कहते हैं कि उन्हें जन्नत वासी पेट भरकर खाना नहीं दे रहे हैं और साथ ही उनसे काफी फिजिकल एक्सरसाइज भी कराई जा रही है। अरमान ने गुस्से में आकर खाना छोड़ दिया और कहा कि अगर उन्हें पेट भर के खाना नहीं मिलेगा तो वो कुछ काम नहीं करेंगे और उनकी इस बात को सुनकर जन्नत वाले भी थोड़ा परेशान और नाराज हो गये कि उनपर इस तरह के इल्जाम लगाए जा रहे हैं जबकि वो लोग सभी को बराबर खाना दे रहे हैं लेकिन अरमान का ये कहना है कि उन्हें ही कम दिया जा रहा है।

जन्नत में रह रहीं गौहर खान इस बात से बेहद नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि हम लोग कम खा रहे हैं और उन्हें ज्यादा दे रहे हैं।जिसपर एंडी कहता है कि ऐसा नहीं है। उन्हें शायद कम खाना मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X