Bigg Boss के घर से बेदखल हुईं हेजल कीच
बिग बॉस के पहले वोट आउट में नॉमिनेटेड प्रतिभागी हेजल कीच घर से बाहर हो गयी हैं। बिग बॉस 7 का आज यानी 21 सितंबर को पहला वोट आउट हुआ। बिग बॉस के पहले वोट आउट में हेजल कीच बाहर हो गयी। वैसे भी हेजल के जाने से ज्यादा बिग बॉस के प्रतिभागियों या बिग बॉस के दर्शकों को फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि हेजल बिग बॉस में हैं या नहीं किसी को पता ही नहीं चलता था क्योंकि हेजल ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहती थीं। हेजल को लेकर दर्शकों की यही राय थी कि वो चुप रहकर सिर्फ तमाशा देखती हैं किसी भी तरह की इन्वॉल्वमेंट उनकी थी ही नहीं बिग बॉस के घर में होने वाले मजाक मस्तियों या फिर लड़ाई झगड़े में।
हेजल कीच के बारे में ये भी खबर थी कि उन्हें सलमान खान की सिफारिश के चलते बिग बॉस में एंट्री दी गयी है। लेकिन हेजल के लिये ये सिफारिश कुछ ज्यादा काम नहीं आया और वो बिग बॉस 7 के पहले ही वोट आउट में बाहर हो गयींशो के पहले वोट आउट के लिए नॉमिनेटड पार्टिसिपेंट थे काम्या पंजाबी, रतन राजपूत, एली अवराम, कुशाल टंडन, हेजल कीच और प्रत्युष बैनर्जी। और इन सभी में से जो प्रतिभागी सबसे ज्यादा चुपचाप और किसी भी पचड़े में ना बोलने वाला था वो थीं हेजल कीच। इसी की भरपाई करनी पड़ी उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाकर।
वोट आउट के दौरान एक एक करके सलमान खान ने सारे नॉमिनेटेड पार्टिसिपेंट्स में से जो भी सेफ हैं का नाम लेकर उन्हें चिंता से मुक्त कर रहे थे। आखिर में हेजल और बाकी दो प्रतिभागियों के बीच सलमान ने हेजल कीच का नाम लेकर उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर बुला लिया। वैसे घर के अंदर हेजल कुछ खास करिश्मा दिखा भी नहीं पा रही थीं। उनके पास न तो आक्रामकता थी न दूसरों के सवालों के सरपट जवाब।


Click it and Unblock the Notifications