बिग बॉस के कंटस्टेंट को मिला न्यूड योगा गुरु, तनीषा ने कहा तेज हैं ये!

बिग बॉस 7 में कल रात 17 अक्टूबर के एपिसोड में एक नये मेहमान की एंट्री हुई और उसका नाम है विवेक मिश्रा जो कि एक योग गुरु हैं। विवेक ने जिस योग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है वो है न्यूड योगा। विवेक मिश्रा को बिग बॉस के घर में कोई नहीं जानता सिर्फ काम्या और प्रत्युषा ही विवेक को देखकर ऐसे बर्ताव कर रहे थे कि जैसे वो लोग विवेक को जानते हों। प्रत्युषा ने तो कहा भी जब बिग बॉस के घर में किसी वाइल्ड कार्ड की एंट्री की बात हो रही थी तो मैंने कहा था कि कोई अपना दोस्त आना चाहिए और विवेक आ गये। विवेक ने आने के बाद सबसे पहले काम्या से पूछा भी कि वो कैसी हैं इसके बाद काम्या को गले लगाकर उन्होंने कहा भी कि काम्या को और भी स्टॉंग रहना चाहिए जैसी कि वो बाहर हैं।

बिग बॉस में जन्नत और जहन्नुम के एक हो जाने के बाद जब सभी घरवाले एक साथ रह रहे हैं तो ऐसे में घरवालों के बीच पंचायत भी ज्यादा हो रही है। ज्यादा गलतफहमियां हो रही हैं तो ज्यादा झगड़े भी। पहले ही दिन काम्या और अरमान के बीच ठन गयी। तनीषा फिर से शिल्पा से जाकर इस बात को लेकर डिसकस कर रही थीं कि कुछ दिन पहले टास्क के दौरान अरमान का नाश्ता रोक लिया गया था। इस बात को लेकर उस समय भी तनीषा ने शिल्पा को काफी कुछ कहा था। अभी तक तनीषा उसी बात को लेकर बैठी हैं। तनीषा ने काम्या को भी बुलाया और इस बारे में बात की। काम्या को गुस्सा आ गया और उन्होंने जाकर अरमान से इस बारे में बात की। जिससे अरमान को गुस्सा आ गया।

अरमान ने काम्या से कहा कि कृप्या वो उनसे आकर बात ना करें और काम्या भी गुस्से में बाहर चली गयीं। शाम के वक्त एक बार फिर से काम्या जब स्मो्किंग रुम में जाने लगीं तो उन्होंने देखा कि तनीषा बाहर निकल रही हैं और अरमान भी अंदर ही हैं। इसपर भी काम्या को काफी बुरा लगा कि अगर तनीषा और अरमान को रोमांस करना है तो बेडरुम में जाएं स्मोंकिंग रुम में क्यों। दूसरी तरफ तनीषा और अरमान को बात करते सुना गया कि तनीषा ने कहा विवेक मिश्रा काफी तेज हैं। वो एंडी के भी बाप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X