बिग बॉस से बाहर हुए अरमान, कुशाल को लेकर गौहर दुखी!
बिग बॉस 7 के आखिरी एलिमिनेशन के दौरान सबसे पहले तो काफी देर तक सलमान खान ने कुशाल को लेकर बातें की और कुशाल के घर से जाने के पीछे वजह पूछी। जिसके दौरान एजाज और गौहर के बीज काफी बहस भी हो गयी। अरमान के बाहर निकलने की बात पर तनीषा को विश्वास ही नहीं हो रहा था। क्योंकि एलिमिनेशन के एक दिन पहले ही अरमान इस बात पर तनीषा से नाराज हो गये थे कि वो उन्हें टाइम ही नहीं दे रही हैं सिर्फ खाना बनाने में व्यस्त हैं। जबकि ये अरमान या तनीषा की आखिरी शाम हो सकती है। अरमान के जाने के बाद तनीषा काफी दुखी हो गयीं और गौहर की तरह वो भी बिग बॉस के घर में अकेली पड़ गयीं।
अरमान कोहली के जाने के बाद अब बिग बॉस के पांच फाइनलिस्ट बचे हैं जिसमें संग्राम सिंह, एजाज, गौहर खान, एंडी और तनीषा हैं। अब इन चारों में से किसी एक को जनता के सबसे ज्यादा वोट्स ये शो जिताएंगे और एक करोड़ की रकम भी दिलाएंगे। तनीषा और गौहर खान बिग बॉस के घर के अंदर काफी अकेलापन भी फील कर रही हैं उम्मीद है कि कुशाल और अरमान के जाने के बाद शायद दोनों के बीच की दूरियां भी कुछ कम हो जाएं और दोनों एक दूसरे से अच्छी तरह से बात करें।


Click it and Unblock the Notifications












