बिग बॉस 7: सोफिया ने कहा कि गौहर-कुशाल का प्यार सच्चा
कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 7 से शनिवार को बेदखल हुई हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात ने शो की प्रतिभागी गौहर खान को कहा कि वह बहुत अच्छी है और उनके अंदर शो जीतने की कूबूत भी है। सोफिया ने कहा कि गौहर और कुशाल दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरयस है जबकि तनीषा और अरमान कोहली का रोमांस केवल लोगों को दिखाने के लिए है। तनीषा -अरमान दोनों ही एक-दूसरे का यूज कर रहे हैं।
तनीषा तो फिर भी काफी ठीक है लेकिन अरमान कोहली बहुत शातिर है। वह तो केवल तनीषा से अपना मतलब निकाल रहा है। सोफिया ने सलमान खान जो कि शो के होस्ट हैं की भी बहुत तारीफ की और संग्राम सिंह को भी बोला कि वह भी बहुत अच्छे इंसान हैं और वो भी शो को जीत सकते हैं।
गौरतलब है कि सोफिया हयात को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। सोफिया की शो के अंदर तनीषा, अरमान और एजाज से जमकर लड़ाई हुई थी। कई बार तो ऐसा हुआ कि यह सब लोग मारपीट पर उतर आये थे। फिलहाल शो के अंदर अब बहुत कम प्रतिभागी रह गये है। इस महीने के अंत में शो का विनर घोषित किया जायेगा।
आने वाले दिनों में शो के अंदर और भी काफी दिलचस्प क्षण आने वाले हैं, जिसे जानने के लिए आप लगातार देखते रहिए कलर्स पर रात नौ बजे सलमान के साथ बिग बॉस सीजन 7-साथ।


Click it and Unblock the Notifications











