बिग बॉस 7: गौहर और कुशाल के बीच की नजदीकियों से तनीषा परेशान

कलर्स के सबसे विवादित प्रचलित शो बिग बॉस सीजन 7 को शुरू हुए आठ दिन हो चुके हैं और इन आठ दिनों के अंदर अब प्रतियोगीगण अपनी असली रंगत में आ रहे हैं। इन दिनों जन्नत से जहन्नुम में शिफ्ट की गयीं अभिनेत्री गौहर खान और टीवी अभिनेता कुशाल टंडन के बीच में काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं। दोनों की करीबियों से जन्नत की कैप्टन तनीषा मुखर्जी कुछ परेशान नजर आ रही हैं।

गौहर-कुशाल को अकेले में बात करते हुए तनीषा ने जन्नत के टीम मेंबर अनीता आडवाणी और रजत से कहा कि हमें भी जन्नत में एक स्टोरी गढ़ लेनी चाहिए जिस पर रजत ने कहा कि हमारे यहां ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि जन्नत में तीन सिर्फ मर्द है, एक मैं, अरमान और वैंडी औऱ तीनों के ही बस में इस तरह की स्टोरी क्रियेट करने की हिम्मत नहीं है। गौहर काफी होशियार और चालाक है, वह कुशाल को यूज कर रही है वह न्यूकमर है इसलिए।

तो वहीं गौहर और कुशाल आपस में वक्त बिताते देखे गये। गौहर ने कुशाल को कहा कि तुम किसी पर भरोसा ना करो यहां तक की मुझ पर भी क्योंकि यहां के लोग काफी चालाक हैं। खैर दोनों की नजदीकियां किस मुकाम तक पहुंचती हैं और कौन किसको यूज करता है इसको देखने के लिए कलर्स पर रात नौ बजे देखते रहिए बिग बॉस सीजन 7 सात-साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X