बिग बॉस 7 विजेता- वोट्स ने जिताया तो गौहर, चैनल ने तो तनीषा या संग्राम!
अगर वोट्स के हिसाब से देखा जाए तो बिग बॉस 7 का विजेता गौहर खान को ही बनना चाहिए। क्योंकि गौहर खान को लगातार दर्शकों की तरफ से ढ़ेर सारे वोट्स मिल रहे हैं। गौहर खान पूरे शो के दौरान काफी स्ट्रॉंग तरीके से खड़ी रहीं और उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। गौहर खान और कुशाल के प्यार और उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया। गौहर और कुशाल को जब भी सलमान खान के कमेंट्स का सामना करते देखा गया तो दर्शकों ने कमेंट किया कि सलमान खान को इस तरह से हर बार गौहर और कुशाल पर कमेंट नहीं करना चाहिए। गौहर को घर में काफी सपोर्ट मिला क्योंकि गौहर ने हमेश ही अपना स्टैंड लिया और गलत को गलत कहा।
दूसरी तरफ अगर चैनल की बात की जाए तो कहा जा रहा है कि चैनल की तरफ से तनीषा या संग्राम को जिताने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि तनीषा को अगर इतनी कॉंट्रोवर्सी के बावजूद शो में बनाए रखा गया तो जरुर उन्हें शो जिताने के लिए ही रखा गया था। साथ ही संग्राम सिहं जो कि एक एथिलीट हैं उन्हें भी जिताने का सोचा जा सकता है। हर बार शो के विजेता के पीछे कहीं ना कहीं चैनल का भी हाथ होता है। अब देखना ये है कि इस बार दर्शकों के वोट्स के आधार पर या चैनर के सपोर्ट के आधार पर बिग बॉस का विजेता चुना जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












