बिग बॉस में अब एक होंगे जन्नत और जहन्नुम, आएगा एक नया मेहमान!
जहन्नुमवासियों के साथ ही बिग बॉस के घर में एक और नये मेहमान की एंट्री हुई है जो कि नकाब में ही है और अभी तक उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। आज रात के एपिसोड में ये नकाबपोश भी अपने चेहरे से परदा हटाकर सामने आएगा। इसके अलावा लोग ये भी कह रहे हैं कि बिग बॉस में कुत्ता भी आना चाहिए जैसा कि बिग बॉस के ऐड में दिखाया गया था। अब देखना ये है कि आखिर बिग बॉस के घर में आने वाला ये नया मेहमान है कौन और वो घर मे क्या नया गुल खिलाता है। खैर बिग बॉस के घर से जहन्नुम के जाने का एक फायदा ये हुआ होगा कि कुशाल और गौहर एक साथ मिल जाएंगे और दोनों के प्यार को और भी ज्यादा हाइप मिलेगी।
दूसरी तरफ अपूर्वा और शिल्पा के वापस जन्नत में आ जाने से कुछ नये गेम और नयी पॉलिटिक्स शुरु होगी जिसमें पुराने ग्रुप्स में कुछ नये लोग भी शामिल हो जाएंगे। फिल्हाल बिग बॉस के दिये गये कार्य में अपनी जीत दर्ज कराकर जहन्नुमवासियों जन्नत में अपना कब्जा हासिल कर लिया था और इस वजह से जन्नत वासियों को 16 अक्टूबरके एपिसोड में घर से बाहर गार्डन एरिया में ही रहते दिखाया गया। एली की भी किसी बात से घरवालों से लड़ाई हो गयी और वो रोने लगीं। हालांकि अरमान और तनीशा ने एली को काफी सांत्वना दी। अब आज 17 अक्टूबर के एपिसोड में देखिये क्या क्या नया मोड़ आता है।


Click it and Unblock the Notifications
