मिकी वायरस के प्रीमीयर पर जाना चाहती हैं एली, सलमान करेंगे मदद!

मिकी वायरस की खूबसूरत एक्ट्रेस एली अवराम अपनी डेब्यूट फिल्म मिकी वायरस के प्रमोशन में तो शामिल ना हो सकीं लेकिन वो चाहती है कि 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म मिकी वायरस के प्रीमियर पर वो जा सकें और इसके लिए एली बिग बॉस से परमीशन भी मांग रही हैं। एली अवराम चाहती हैं कि वो बिग बॉस के घर से कुछ दिन छुट्टी लेकर अपनी फिल्म के प्रमीयर पर तो जा सकें। लेकिन अभी तक बिग बॉस की तरफ से कोई भी कंफरमेशन नहीं मिला है। बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान वैसे भी एली को काफी सपोर्ट कर रहे हैं और साथ ही एली की फिल्म मिकी वायरस के प्रमोशन में अपना योगदान दे रहे हैं। लेकिन अब एली की इस ख्वाहिश को बिग बॉस पूरा करते हैं या नहीं ये जल्द ही पता चलेगा।

एली अवराम मिकी वायरस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। एली को बिग बॉस में सलमान खान की रिकमेंडेशन पर लाया गया है और अभी तक एली को बिग बॉस में अच्छा रिस्पॉंस भी मिल रहा है। सलमान खान ने कई बार बिग बॉस के दौरान एली को अपना खास बताया है। यहां तक कि सलमान ने एली को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ भी जोड़ दिया और कहा कि ये तो 5 साल पहले की कैटरीना कैफ जैसी लगती है। सलमान की इस बात पर बिग बॉस के कंटस्टेंट और बिग बॉस के दर्शक भी मुस्कुराए बिना ना रह सके।

एली अवराम को सलमान खान अपनी फिल्म में भी प्रमोट करने का फैसला कर चुके हैं। अब सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की आने वाली फिल्मों में से किसी में एली जरुर नज़र आएंगी। लेकिन फिल्हाल एली के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि वो अपनी फिल्म के प्रीमियर पर अपनी पूरी टीम के साथ जाना चाहती हैं और इस बारे में वो सलमान खान से भी बात करने की कोशिश कर रही है। देखते हैं कि एली की इस ख्वाहिश को सलमान खान किस तरह से पूरा करते हैं। क्या सलमान एली को उनकी फिल्म के प्रमियर पर जाने की इजाजत देंगे या फिर एली को कम वोटों का बहाना बताकर शो के आउट कर दिया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X