बिग बॉस 7: काम्या पंजाबी आउट, लोग हैरान
आज रात काम्या पंजाबी को पब्लिक की ओर से सबसे कम वोट मिलेंगे जिसकी वजह से वह शो से आउट हो जायेंगी। काम्या पंजाबी का शो के अंदर जाने से कुछ समय पहले ही पति बंटी नेगी से तलाक हुआ था। काम्या एक बेटी की मां है। काम्या का सफर बिग बॉस में काफी अच्छा रहा। उनकी नजदीकियां प्रत्यूषा बैनर्जी के साथ थी। उन्हें लोग कड़क मिजाज और दिमाग से चलने वाली महिला मानते थे।
हाल ही में काम्या और संग्राम ने बिग बॉस द्वारा दिये गये एक टास्क के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था। संग्राम सिंह और काम्या पंजाबी ने एक डिब्बे में सर्वाइक कॉर्ड के सहारे कुल 26 घंटे से ज्यादा गुजारकर बिग बॉस के यूके वर्जिन वाले शो बिग ब्रदर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
इसलिए काम्या को शो का मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था लेकिन शायद वह दर्शकों को लुभा पाने में नाकामयाब रही इसलिए आज शो से वह बाहर हो जायेंगी। शो से आउट होते वक्त काम्या का क्या हाल होगा इसे जानने के लिए आज रात कलर्स पर रात नौ बजे देखना ना भूलें सलमान खान के साथ बिग बॉस साथ-7।


Click it and Unblock the Notifications
