बिग बॉस 7- घरवालों के बीच एक नया झगड़ा, एजाज ने कहा वो लेंगे बदला!

बिग बॉस 7 में 27 अगस्त के एपिसोड में बिग बॉस के दिये गये टास्क के चलते विरोधी और हुकूमत टीम की अदला बदली होती है। जो टीम अभी तक हुकूमत कर रही थी वो अब विरोधी टीम है। खुद को दिये गये अनह्यूमन और कठिन टास्क से नाराज विरोधी टीम हुकूमत में आने के बाद डिसाईड करती है कि किस किस तरह से विरोधी टीम को ऐसे कार्य दिये जाएं जो कि वो ना कर सकें और हार जाएं। एजाज कहता है कि आप लोग हमें जितने चाहें उतने कठिन टास्क दें। इसपर गौहर जवाब देती है कि वो आज उन्हें ऐसे कार्य देगी जो वो नहीं कर सकेंगे। काम्या कहती है कि वो लोग विरोधी टीम के चोटिले सदस्यों को टास्क नहीं देगी जैसा कि तनीषा और एंडी ने किया था।

एंडी अपने टीम के सदस्यों के साथ मिलकर तय करता है कि वो लोग वक्त वेस्ट करेंगे इसी चाल के सहारे वो लोग टास्क जीतेंगे। पूरी टीम इस चाल को लेकर टास्क जीतने का फैसला करती है क्योंकि टास्क के नियमों के अनुसार कोई वक्त की पाबंदी नहीं है। कुशाल सिर्फ थोड़ा मजाक करने के लिए संग्राम से केहता है कि वो किसी आइटम नंबर पर डांस करें। लेकिन संग्राम सुनते ही मना कर देता है। टास्क के शुरु होती है हुकूमत टीम स्टोर रुम में जाकर अपनी स्ट्रैटजी बनाते हैं कि किस तरह से इतने कठिन कार्य दिये जाएं कि विरोधी टीम ना कर दे। एजाज वहां से गुजरते हुए ये सुन लेता है कि सबसे पहला टास्क उसे ही दिया जाने वाला है। वो जानबूझकर बाथरुम में जाकर खुद को लॉक कर लेता है।

हुकूमत टीम अपनी स्ट्रैटजी बदलती है और एंडी को पहला टास्क देती है। एंडी को 50 पुशअप्स करने को कहा जाता है वो भी हाथ ऊपर करके। एंडी कहता है कि ये टास्क करना नामुमकिन है और वो अपनी टीम के साथ डिसकस करके कैप्टन के साथ इस बात पर चर्चा करेगा। एंडी अपनी टीम को बुलाकर बात करते है और कहता है कि टाइम वेस्ट किया जाए। गौहर समझ जाती है कि उनकी स्ट्रेटजी यही है कि टाइम वेस्ट किया जाए। वो विरोधी टीम से इस बात पर बहस करती है और उनसे झगड़ पड़ती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X