बिग बॉस का दूसरा दिन- पानी और गैस के लिए जहन्नुम वालों ने की मेहनत!
बिग बॉस में जब तक पार्टिसिपेंट्स के बीच कुछ झड़प ना हो तब तक तो ना ही सदस्यों को और ना ही दर्शकों को मजा आता है। बिग बॉस 7 को शुरु हुए अभी जुम्मा जुम्मा दो दिन भी नहीं हुए हैं कि घर के सदस्यों के बीच अनबन होनी शुरु हो गयी है। कुछ तो अपने ही गम में परेशान हैं तो कुछ एक दूसरे को लेकर परेशान। बिग बॉस के घर में इस बार जहां एक तरफ जहन्नुम मे पार्टिसपेटंस को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और बेसिक सुविधाएं भी काफी मुश्किल से पूरी हो रही हैं वहीं जन्नत में पार्टिसिपेंट्स काफी आराम से अपने दिन व्यतीत कर रहे हैं। बिग बॉस ने दूसरे दिन जहन्नुम वालों को बिग बॉस ने टास्क दिया कि वो अपने एरिया में रखे गये दो चक्के घुमाएंगे और जब वो चक्के घूमेंगे तभी जाकर जन्नत में लोगों को पानी, गैस जैसी जरुरतों की पूरी की जाएगी।
पहले तो शुरु शुरु में जहन्नुम वालों ने जन्नत वालों की मदद के लिए बडी खुशी खुशी ये टास्क स्वीकार किया और मेहनत के साथ पूरा भी किया लेकिन बाद में जब जन्नत वाले उनकी मेहनत और उनके काम को लेकर किसी भी तरह का आभार प्रकट नहीं किया और काफी डल बने रहे तो इसपर जहन्नुम वालों को भी काफी बुरा लगा और उन्होंने इस मेहनत के बदले उन्हें ठीक से खाना ना मिलने, नींद पूरी ना होने और थकान होने को लेकर बिग बॉस से शिकायक करनी शुरु कर दी। दूसरी तरफ प्रत्युशा बैनर्जी जो कि जहन्नुम में हैं और एंडी जो कि जन्नत में है के बीच थोड़ी तू तू मैं मैं हो गयी।
प्रत्युषा जो कि भगवान में बहुत आस्था रखती हैं के भगवान को लेकर एंडी ने कुछ कह दिया जो कि प्रत्युषा को कुछ खास अच्छा नहीं लगा और वो थोड़ा बुरा मान गयीं। लेकिन बाद में एंडी ने प्रत्युषा से माफी मांगी और सॉरी कहा। प्रत्युषा ने भी अपनी अच्छाई जताते हुए एंडी को कहा कोई बात नहीं।


Click it and Unblock the Notifications