बिग बॉस 7- अरमान ने किया तनीशा को बेइज्जत दोनों के बीच दरार!

बिग बॉस 7 में अभी तक अरमान कोहली और तनीषा दोनों के बीच नज़दीकियां देखीं गयीं लेकिन आज रात बिग बॉस में अरमान तनीषा को घर से सदस्यों के सामने बेइज्जत करते देखे जाएंगे। अरमान ने तनीषा को बेइज्जत करने के साथ ही उन्हें कहा कि वो चली जाएं और अरमान से दूर रहें। इस बात ने तनीषा को इतना ज्यादा हर्ट किया कि उन्होने फैसला किया कि अब वो अरमान से कभी बात नहीं करेंगी और अब से गेम के खत्म होने तक उनसे दूर ही रहेंगी। इसके अलावा कुशाल भी दोबारा से बिग बॉस के नियमों को तोड़ते हुए नज़र आएंगे और माइक को हर वक्त पहने रहने की बात पर कहा कि उन्हें नहीं लगता लाइट ऑफ होने के बाद भी माइक पहने रहना जरुरी है।

बिग बॉस ने घरवालों को लग्जरी बजट कार्य दिया जिसका नाम है येस और नो। घरवालों को दो टीम में बांट दिया गया। एक टीम को हुकूमत करनी थी और दूसरी टीम को उनकी गुलामी। हुकूमत टीम को दूसरी टीम को कुछ ऐसे टास्क देने थे जो वो ना कर सकें और नो कह दें। अगर दूसरी टीम वो टास्क नहीं कर पाई तो प्वाइंट मिलते हुकूमत टीम को और वो जीत जाते। सबसे पहले हुकूमत टीम की तरफ से अरमान को टास्क दिया गया कि वो गार्डन एरिया में धूप में अपने हाथों पर पूरे आधे घंटे खड़े रहें।

बाद में अरमान के टास्क का वक्त कम करके 12 मिनट कर दिया गया। लेकिन अरमान वो टास्क करने में असफल रहे। उसके बाद कुशाल को हैवन के बरतन में से पानी पीने को कहा गया। कुशाल ने पानी पी लिया लेकिन उसके बाद ही उन्हें उल्टी हो गयी। उसके बाद काम्या को टास्क दिया गया कि वो तीन करेले खाएंगी। इसपर काम्या ने दो करेले खाए लेकिन तीसरे केले को नहीं खा सकने की वजह से वो भी टास्क हार गयीं। अब दूसरी टीम में से कुशाल ने ये कसम खाई कि वो हुकूमत टीम को मजा चखाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X