अरमान की जेल और बेल.. सब टीआरपी के लिए!
इस शो को देखने वाले काफी दर्शक सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर अपनी बातों को कहते रहते हैं। आधे से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि बिग बॉस सीजन 7 के प्रतियोगी अरमान कोहली के ऊपर सोफिया हयात की ओर से पुलिस केस, फिर अरमान का जेल जाना और फिर अरमान की बेल और वापस बिग बॉस में आना.. में कोई रियलिटी नहीं है। यह सब केवल लोगों के मन में इस शो के लिए उत्सुकता पैदा करने के लिए है। यह सब कुछ टीआरपी का फंडा है।
तो यह है लोगों की सोच.. जो कितनी सही है और कितनी गलत इस बारे में कह पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आपको बता दें कि वाकई में अरमान कोहली के ऊपर पुलिस केस हुआ है और उनकी मंगलवार को बेस भी हो गयी है। जिसके बाद वह वापस अपने घर बिग बॉस में पहुंच गये हैं।
अरमान के वकील ने मीडिया को जानकारी दी कि अरमान को 50,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जामिन पर जमानत दे दी गई। पिछली रात अरमान के खिलाफ जो भी अपराध दर्ज किए गए, वे सभी जमानत के लायक थे। इसलिए उन्हें अदालत में पेश नहीं किया गया और मंगलवार दोपहर जमानत मिलने के बाद थाने से रिहा कर दिया गया। और अब अरमान अब 'बिग बॉस साथ-7' में लौट गए हैं।
गौरतलब है कि ब्रिटिश गायिका-अभिनेत्री सोफिया हयात ने शो के दौरान अरमान द्वारा उन पर कथित रूप से हमला करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। सोफिया ने सांता क्रुज पुलिस थाने में 11 दिसंबर को शिकायत दर्ज की थी, उसके एक दिन पहले ही वह बिग बॉस के घर से बाहर आई थी। शो में रहने के दौरान अरमान और उनके बीच बहस हुई थी और अंत में अरमान ने सोफिया पर मॉब से हमला कर दिया था जिससे वह चोटिल हो गई थीं। सोफिया की ही शिकायत पर अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


Click it and Unblock the Notifications
