बिग बॉस 7: अरमान-अनीता में हुई तूतू-मैं-मैं....
बिग बॉस के 10वें एपिसोड की शुरुआत हुई ओले ओले गाने के साथ। बिग बॉस के सभी प्रतिभागी काफी धमाल मचाते हुए उठे और उसके बाद शुरु हुई बिग बॉस के प्रतिभागियों के बीच लड़ाई झगड़ा और बहस। एक दिन पहले रात भर जगकर जहन्नुम वासी एली और रतन राजपूत ने घड़ी देखते हुए हर एक घंटे में वक्त बताने का टास्क करने के बाद एली और रतन दिन भर काफी थके रहे। उसके बाद जन्नतवासियों को भी वही टास्क दिया और जन्नतवासी इस टास्क में हार गये। एपिसोड के दौरान बिग बॉस ने जन्नतवासियों को बिग बॉस के घर में तोड़े जा रहे एक अहम नियम के बारे में बात की।
बिग बॉस ने तनीषा को कहा कि वो उन लोगों का नाम लेने को कहा जिन्होंने इस नियम को तोड़ा है और हिंदी में छोड़कर अंग्रेजी में बात की है। तनीषा ने अपना, एंडी का और शिल्पा का नाम लिया और तीनों को बिग बॉस ने मिलकर गार्डन एरिया में खड़े होकर 100 कान पकड़कर उठक बैठक करने को कहा। तनीषा, एंडी और शिल्पा ने मिलकर उठक बैठक की। उसके बाद बिग बॉस ने तनीषा को कंफेशन रुम में बुलाकर दो ऐसे प्रतिभागियों के नाम लेने को कहा जिन्हें जन्नतवासी जहन्नुम में भेजना चाहते हैं।
दो नामों के चक्कर में पड़कर पूरे जन्नत में हलचल मच गयी और सभी उन दो नामों में अपना नाम शामिल करने को लेकर जन्नतवासी उलझ पड़े। और आखिरकार तनीशा और बाकी जन्नतवासियों ने मिलकर शिल्पा और अनीता जी का नाम लिया। बिग बॉस ने इन दोनों प्रतिभागियों को एकटास्क करने को दिया जिसे करने के बाद ही वो सेफ हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











