साली तनीषा के लिए कलर्स को मिली सिंघम की धमकी

कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 7 अपने पूरे शबाब पर है। शो की हिस्सा बनीं अभिनेत्री तनीषा और हीरो अरमान के बीच में काफी कुछ पक रहा है जिसकी वजह से शो की टीआरपी और गॉसिप के बाजार गर्म हैं। लेकिन इसकी वजह से तनीषा के जीजा अजय देवगन और बहन काजोल खासा परेशान हैं।

उन्हें तनीषा के साथ-साथ अपने परिवार की इज्जत का भी डर सता रहा है इसलिए सुनने में आया है कि अजय देवगन ने कलर्स वालों से कहा है कि वह बिग बॉस हाउस से तनीषा को बाहर निकाल दें लेकिन कलर्स वालों ने अभी भी तनीषा को शो में बरकरार रखा हुआ है।

तो वहीं अब खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड के एंग्री सिंघम अजय देवगन ने कलर्स के वायकॉम 18 ग्रुप को धमकी दी है कि अगर कलर्स वाले तनीषा को बिग बॉस से आउट नहीं करते हैं तो वह भविष्य में वायकॉम 18 ग्रुप के साथ एक भी फिल्म नहीं बनायेंगे।

यहां आपको बता दें कि अजय, काजोल औऱ तनुजा नहीं चाहते थे कि तनीषा बिग बॉस में हिस्सा ले लेकिन उनकी जिद के आगे उनकी एक भी नहीं चली लेकिन शो के अंदर उसकी और अरमान की नजदीकियों ने अजय का पारा सातवें आसमान में पहूंचा दिया है।

अजय देवगन की इस धमकी से वायकॉम 18 ग्रुप काफी हतप्रभ रह गया, फिलहाल तो शो वालों ने कोई एक्शन नहीं लिया है लेकिन फिर भी अजय देवगन की यह धमकी उन्हें परेशान जरूर कर रही है। खैर बिग बॉस हाउस में तनीषा रहती हैं या नहीं इसे जानने के लिए लगातार कलर्स पर देखते रहिए सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 7-साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X