बिग बॉस 10: बाबा हुए OUT...नितिभा को मिली स्पेशल पावर!

बिग बॉस के तीसरे हफ्ते के एलिमिनेश राउंड में घर से स्वामी ओम जी घर से बेघर हो जायेगें। इसी के साथ बिग बिग बॉस के घर में श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर अपनी फिल्म रॉक ऑन का प्रमोशन करते हुए नजर आये।

By Goldi

बीते दिन बिग बॉस के घर से स्वामी ओम जी की विदाई हो गयी, इसमें कोई शक नहीं कि स्वामी ओमजी बिग बॉस में एंटरटेनर प्रतिभागी थे। ये हम नही बल्कि शो में फिल्म रॉक ऑन 2 का प्रमोशन करने आये फरहान और श्रद्धा का कहना है।

SWAMI OUT FROM BIGBOS

खैर दर्शक बाबा के घर से बेघर होने पर ज्यादा दुखी ना हों क्योकि जल्द ही एक बार फिर बाबा घर के अंदर एंट्री लेते हुए नजर आयेंगे। बता दें बाबा को सीक्रेट रूम में रखा गया है जहां से वह घर के अंदर हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रखेगे।

सिर्फ इतना ही नहीं बाबा को जल्द ही सीक्रेट रूम के अंदर उनकी बेटी प्रियंका जग्गा भी ज्वाइन करती हुई नजर आयेगीं। खैर बिग बॉस में यह पहले भी होता रहा है, और इस प्रकार की री-एंट्री घर में खूब तूफान भी लेकर आती है। ऐसे में बाबा और प्रियंका की री-एंट्री काफी धमाकेदार होगी। जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा।

(बिग बॉस 10: रॉकस्टार बने स्वामीजी..बिग बॉस ने दिखाया घर से बाहर का रास्ता)

वीकेंड के वार में रॉक ऑन 2 की कास्ट अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आये थे। जहां फिल्म की पूरी कास्ट ने सलमान के साथ जमकर मस्ती की। बिग बॉस में सिर्फ रॉक ऑन की टीम ही नही बल्कि आने वाला शनि शो का भी प्रमोशन हुआ।

इस दौरान बिग बॉस के घर में शनि, कर्मफल दाता शनि प्रतिभागियों को कुछ सलाह देने जाते है। वह प्रतिभागियों को बताते है कि अगर वह सही रास्ते पर चलेगें तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। शनि देव का संदेश सुनने के बाद सभी प्रतिभागी आपस में बात-चीत करना शुरू कर देते है।

बता दें, बिग बॉस की हिस्ट्री में पहली बार इम्युनिटी मैटेलियन होगा आयोजित होगा। इस इम्युनिटी मैटेलियन में प्रतिभागियों को बोली लगानी होगी जिसकी बोली सबसे ज्यादा की होगी वह ही इसे जीतेगा।

बता दे, इम्युनिटी मैटेलियन गूगल गर्ल नितिभा कौल 25 लाख की बोली लगाकर जीत लेगी। इम्युनिटी मैटेलियन जीतने के बाद अब नितिभा पूरे सीजन में नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दो बार सुरक्षित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X