बिग बॉस 6 और बिग बॉस 7 का कोई मुकाबला नहीं: उर्वशी ढोलकिया

इस बार के कलर्स के दर्शकों को बिग बॉस सीजन 7 से काफी शिकायतें हैं, यहां तक की लोगों को तो शो के होस्ट सलमान खान से बहुत ज्यादा शिकायते हैं लेकिन केवल दर्शक ही नहीं इस शो के पिछले सीजन के प्रतिभागी भी शो से संतुष्ट नहीं है। शो की पिछले सीजन की विनर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने कहा कि उनके समय के बिग बॉस और वर्तमान बिग बॉस कार्यक्रम में जमीन आसमान का अंतर है।

उर्वशी रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के छठे संस्करण की विजेता रही थीं। उर्वशी ने सोमवार को जी रिश्ते अवार्ड्स समारोह में संवाददाताओं से कहा, "आप लोगों को तब और अब में फर्क नहीं दिखाई देता? दोनों संस्करणों में जमीन आसमान का फर्क है।" उन्होंने कहा, "शो देखते हुए मैं सोचने को मजबूर हो जाती हूं कि इस बार यह क्या हो रहा है? लेकिन एक बात मैं कहना चाहूंगी कि मुझे अपने समय का बिग बॉस का घर पसंद था।"

इस बार के शो में स्वर्ग और नर्क की थीम थी लेकिन बाद में इस थीम को ही हटा दिया। शो के प्रतियोगियों के बीच में मार-पीट और गाली-गलौज देखी जा रही है और इस बार तो शो के होस्ट सलमान खान पर भी पक्षपात का आरोप लगा है जिसके कारण सलमान ने यह तक कह दिया कि वह शो का अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे।

वैसे 15 सिंतबर से शुरू हुए बिग बॉस शो में अब तक नौ प्रतिभागी गौहर खान, तनिशा मुखर्जी, अरमान कोहली, संग्राम, एली अवराम, एंडी, काम्या, एजाज खान और सोफिया हयात बचे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X