बिग बॉस 6: बेहद बिंदास है उर्वशी..
बिग बॉस सीजन 6 जीत कर तहलका मचाने वाली टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया दो जवान होते बेटों की मम्मी हैं। निजी जीवन में बेहद ही बेबाक उर्वशी ने अपनी जीत का सेहरा अपने संयमित स्वभाव के सिर बांधा है। उर्वशी ने जीत के बाद जहां अपने और निकेतन के रिश्ते पर सफाई दी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डेलनाज और इमाम में से कोई एक विनर लगता था क्योंकि दोनों ने ही दर्शकों को काफी मनोरंजित किया।
वैसे आपको बता दें कि उर्वशी की जीत में बहुत बड़ा श्रेय उनका स्टार प्लस पर हिट हुआ लोकप्रिय शो 'कसौटी जिंदगी की' का रहा जिसमें उन्होंने बुरी बहू कोमोलिका का किरदार निभाया था। साल 2001 से साल 2008 तक लगातार चले इस सीरयल की लोकप्रियता ने उर्वशी को कोमोलिका बना दिया। जिससे टीवी जगत की लोकप्रिय हस्तियों में उर्वशी का नाम शुमार हो गया।
अपने टीवी करियर को लेकर बेहद संजिदा उर्वशी ने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने मात्र छ साल की उम्र में अभिनेत्री रेवती के साथ लक्स सोप का विज्ञापन किया था। जब वो आठ साल की हुई थी उन्होंने सब टीवी पर अपना पहला टीवी सीरयल 'वक्त की रफ्तार' किया था। बाल कलाकार के रूप में उर्वशी ने कई फिल्मों में भी काम किया है।
जब वो 18 साल की हुई तो उन्होने मशहूर टीवी सीरयल 'देख भाई देख' किया जिसमें वो लीड रोल में थीं। यह बात 1993 की है। इसके बाद उर्वशी कई फेमस शो जैसे जमाना बदल गया, मेंहदी तेरे नाम की, घर एक मंदिर और कभी सौतन कभी सहेली में दिखायी पड़ी। साल 2007 में इन्होंने एक भोजपुरी फिल्म की जिसका नाम था 'सास रानी बहू नौकरानी' था। ,साल 2009 में उन्होंने बी ग्रेड की फिल्म की जिसका नाम था 'चुंबन-द किस'।
आईये आपको दिखाते हैं बिग बॉस विनर उर्वशी उर्फ कोमोलिका की हॉट तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications