बिग बॉस 6 'उर्वशी' ने नहीं 'कोमोलिका' ने जीता
बिग बॉस सीजन 6 टीवी की दुनिया की बैड बहू कोमोलिका यानी की उर्वशी ढोलकिया ने जीतकर एक नया खिताब बिग बॉस और टीवी की दुनिया में रचा है और यह खिताब है महिलाओं की हैट्रिक का। बिग बॉस टाईटल लगातार महिलाओं ने जीता है जिससे पता चलता है कि दर्शकों के दिलों पर टीवी की दुनिया का बहुत ज्यादा असर पड़ता है। कोमोलिका की लोकप्रियता ने उर्वशी की जीत में खासा मदद की।
इससे पहले बिग बॉस सीजन 4 प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी ने तो बिग बॉस सीजन 5 कुमकुम यानी जूही परमार ने जीता था। दोनों ही टीवी की दुनिया की लोकप्रिय और आदर्श बहूएं थीं। इसी तरह कोमोलिका उर्फ उर्वशी ढोलकिया टीवी की दुनिया की सबसे हॉट बैड बहू थीं जिसने उर्वशी को जीत में मदद की। आज भी लोग उर्वशी को उनके नाम से नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी की... की कोमोलिका के ही नाम से जानते हैं।
मालूम हो कि शनिवार रात को हुए ग्रैंड फिनाले में उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस सीजन 6 जीता है। इस रंगारंग प्रस्तुति में शो के सारे प्रतिभागी मौजूद थे। इमरान हाशमी ने जहां ग्रैंड फिनाले में अपनी आने वाली हॉरर फिल्म एक थी डायन का ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया वहीं प्रभु देवा और रेमो डिसूजा ने सलमान खान के साथ शानदार डांस पेश किया।
मालूम हो कि शनिवार शाम को कलर्स की टीआरपी सारे टीवी चैनलों में सबसे ज्यादा थी बावजूद इसके कि केबीसी में पांच करोड़ जीतने वाली सनमीत चौधरी का एपीसोड टेलिकास्ट किया जा रहा था। शायद इसके पीछे कारण यह रहा कि सनमीत चौधरी के नाम का खुलासा एपीसोड के पहले ही हो गया था जबकि बिग बॉस विनर पर सस्पेंस शो के अंत तक बना हुआ था।

Click it and Unblock the Notifications
