सलमान के बिग बॉस में करीना का 'फेवेकॉल से'
सलमान खान के शो बिग बॉस में सभी कलाकार अपनी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते हैं लेकिन सलमान खान अपनी ही फिल्म के प्रमोशन के लिए आखिर कहां जाएंगे जब उनके पास बिग बॉस है ही। दबंग के सीक्वल 'दबंग 2' में करीना कपूर का फेविकॉल से आइटम सांग काफी तहलका मचा रहा है। खबर है कि इसका फर्स्ट लुक इस शनिवार सलमान खान 'बिग बॉस 6' में दिखाएंगे।
फराह खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया से आइटम सांग 'दबंग 2' की शूटिंग के शुरु होने से ही खबरों की सुर्खियों में आ रहा है। 'दबंग' में इससे पहले मलाइका अरोड़ा खान का आइटम सांग 'मुन्नी बदनाम हुई' काफी सुर्खियां बटोर चुका है। मलाइका का गाना 'दबंग' के हिट होने की एक खास वजह थी। आज भी 'दबंग' का नाम आने पर फिल्म की सबसे पहली चीज जो लोगों के दिमाग में आती है वो है 'मुन्नी बदनाम हुई' आईटम सांग।
इस गाने से पहले 'दबंग 2' का फर्स्ट लुक भी सलमान ने अपने शो बिग बॉस में जारी किया था। इस फिल्म से अरबाज खान पहली बार निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। 'दबंग '2 साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म दबंग का सीक्वल है। 'दबंग' से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म के सुपरहिट होने के साथ ही सोनाक्षी को भी सीधे बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में जगह मिल गयी। आइये दिखाते हैं आपको करीना के 'फेविकॉल से 'की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











