'वो करें तो लीला, हम करें तो बलात्कार': राखी सावंत

हम आपको बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में सिद्धार्थ, आकाशदीप सहगल और पूजा मिश्रा के बीच झगड़े काफी बढ़ चुके हैं। इस घर का माहौल पहले से काफी बदल चुका है। बिग बॉस के सीजन एक में राखी भी इस घर की सदस्य थी, इनको लगता है कि हम तो आज के सदस्यों से काफी अच्छे थे।
अब तो इस शो में नंगापन छा गया है। आगे कहती है कि 'जब मैं और कश्मीरा शाह एक दूसरे से लड़ते और ऊंची आवाज में चिल्लाते थे तब लोगों को बहुत बुरा लगता था! उन्होंने हमें हर तरह के नाम से पुकारा! पर अब देखो इस घर में बने रहने के लिए लोग खुद को कितना गिरा रहे हैं। जो लोग हमें बुरा बोलते थे वही लोग अब उन्हें घर में बने रहने के लिए वोट कर रहे हैं।'
इनकी बातें यही पर खत्म नहीं हुई आग राखी कहती है कि 'वो करें तो लीला, हम करें तो बलात्कार'। हमेशा ही विवादों को बढ़ावा देने वाले कमेंट करने वाली राखी कहती हैं कि इस घर में चीजें दिन ब दिन घटिया होती जा रही हैं। राखी ने कहा कि 'आने वाले दिनों में उन लोगों के चेहरों से नकाब पूरी तरह से हट जाएंगे जो बड़े विनम्र समझे जाते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











