कौन कौन हैं बिग बॉस के प्रबल दावेदार?

बिग बॉस के इस बार के पारिवारिक अवतार अलग छे के अंत तक कई सारी अलग अलग बातें हो रही हैं। कभी अचानक से करिश्मा को एक जादूगर आकर गायब कर देता है तो कभी स्टोर रुम में इमाम को बुलाकर उन्हें किडनैप करके बिग बॉस के घर के एक सीक्रेट रुम में बंद कर दिया गया। फिर बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस की प्रबल दावेदार कही जाने वाली डेलनाज को घर से बाहर निकाल दिया गया और कहा गया कि उन्हें दर्शकों ने सबसे कम वोट मिले हैं।

बिग बॉस 6 के घर में इस वक्त निकेतन, इमाम, ऊर्वशी, सना और राजीव बचे हैं। ये पांच दावेदार बिग बॉस के इस सीजन के इनाम 50 लाख रुपये के लिए अब लगातार कोशिश कर रहे हैं और साथ ही कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों को किसी तरह वोट देने के लिए बहला सकें। डेलनाज मंगलवार की रात तक सबसे ज्यादा वोट पाकर बिग बॉस की प्रबल दावेदार थीं लेकिन फिर बुधवार को अचानक ही उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया और बताया गया कि सबसे कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर से बाहर निकाला जा रहा है।

अब लेटेस्ट गॉसिप है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान चाहते हैं कि उनके करीबी निकेतन माधोक इस शो को जीतें। इससे पहले भी बिग बॉस सीजन 5 में सलमान खान ने अपनी दोस्त महक चहल को काफी प्रमोट किया था और पूरी कोशिश की थी कि वो इस शो को जीत जाएं लेकिन वो शो को नहीं जीत सकीं। जब हमने बॉलीवुड पीआर गुरु डेल भगवागर से सलमान खान और निकेतन की नजदीकियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा "इससे क्या फर्क पड़ता है? जो भी सबसे ज्यादा वोट पाएगा वो ही जीतेगा। अगर निकेतन सबसे ज्यादा फेमस होगा तो जीतेगा नहीं तो नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X