बिग बॉस 6: विनर उर्वशी मजबूत सिंगल मदर हैं

बिग बॉस सीजन 6 जीतकर उर्वशी ढोलकिया ने साबित कर दिया कि नारी शक्ति अकेले दम पर बहुत कुछ कर सकती है। निजी जिंदगी में बेहद मजबूत सिंगल मां उर्वशी ढोलकिया के लिए आसान नहीं था कि वो तीन महीने अपने बच्चों से दूर रहे। उर्वशी निजी जिंदगी में बेहद मजबूत महिला है वो एक मजबूत मदर है तभी तो वो सिंगल होकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

अपने बारे में ज्यादा बात ना करते हुए उर्वशी ने बताया कि उनसे बिग बॉस में आने के लिए कई बार कहा गया था लेकिन उन्होंने कारणवश यह प्रपोजल स्वीकार नहीं किया। आखिरकार सीजन 6 में आने के लिए उन्होंने हांमी भरी और उन्हें खुशी है कि वो शो को जीत पायीं।

मालूम हो कि उर्वशी ने कहा कि वो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी, उन्हें लगता था कि डेलनाज या इमाम में से कोई यह शो जीतेगा। लेकिन दर्शकों ने उन्हें प्यार दिया इसके लिए वो लोगों की शुक्रगुजार हैं उन्हें धन्यवाद देती हैं जो कि उनके लिए लगातार वोट करते रहे। उर्वशी फिलहाल अभी अपने बच्चों के साथ वक्त बितायेंगी उसके बाद ही आगे के लिए सोचेंगी।

आईये तस्वीरों में दिखाते हैं उर्वशी का दिलचस्प सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X