आज से बिंदास देखें बिग बॉस 6, नहीं होगी अश्लीलता
मुंबई। बॉलीवुड की राजधानी से थोड़ी ही दूर स्थित बिग बॉस 6 के घर में 70 से अधिक कैमरे लग चुके हैं। सभी प्रतिभागी आज एक-एक कर इस घर के अंदर प्रवेश करेंगे, लेकिन उससे पहले उन्हें सामना करना पड़ेगा सलमान खान का, जो इस शो को होस्ट करेंगे। और ये सब होगा आज रात 9 बजे।
जी हां बिग बॉस का सीजन 6 आज से कलर्स टेलीविजन चैनल पर शुरू हो रहा है। इस बार आयोजकों ने दावा किया है कि शो में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होगी, लिहाजा शो की टाइमिंग्स 9 बजे से रखी गई है। अब देखना यह होगा कि बिना अभद्र भाषा, गालीगलौज और अश्लीलता के यह शो कैसे आगे बढ़ता है।
अगर प्रतिभागियों की बात करें तो फिलहाल सूची की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हां जिन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी, अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, हास्य कलाकार बृजेश हिरजी, गुलाबी गैंग की संपत पाल और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम प्रमुख हैं। बिग बॉस 5 की तस्वीरें।
पिछली बार की तरह इस बार भी घर के मुखिया के लिये अलग कमरा होगा, जबकि बाकी की महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कॉमन रूम्स में रहना होगा। इस बंगले के अंदर सेट का निर्माण साबू शेरिल ने किया है। बताया जा रहा है कि अब तक के सभी सीजन में इस बार सबसे बड़ा बंगला चुना गया है। घर में स्वीमिंग पूल के पास हैंडपंप भी होगा।
ये तो रही बिग बॉस 6 की बात, इससे पहले कि शो शुरू हो हम आपको दिखाना चाहते हैं बिग बॉस 5 की कुछ झलकियां।


Click it and Unblock the Notifications











