बिग बॉस के नियमों को तोड़ सिद्धू बाहर आये, सभी शॉक्ड

डॉली बिंद्रा का कहना है "सिद्धू के बाहर आने से मैं बहुत शॉक्ड हूं। मुझे लगा था कि वो इस शो को जीतेंगे। जब नाम ही है सिद्धू तो उस से सिद्धू प्राप्त होती। काश की वो बाहर ना होते।" दूसरी तरफ कमल रशिद खान का कहना है "शो के कॉंट्रेक्ट के मुताबिक अगर आप खुद से शो को छोड़ते हैं तो आपको एक बड़ी रकम फाइन के तौर पर देनी पड़ती है।" कमल के इस बयान पर चैनल वालों ने कहा "ये हम डिसाइड करते हैं कि क्या मसला है और इसपर फाइन लगाना है कि नहीं।"
ज्ञात हो इस हफ्ते ही सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने चैनल वालों से रिक्वेस्ट किया था कि सिद्धू को बिग बॉस का शो छोड़ने की इजाजत दी जाए। क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी चाहते हैं कि सिद्धू गुजरात के चुनावों के प्रचार के लिए आएं। दूसरी तरफ बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सिद्धू ने बताया कि भाजपा के अध्यक्ष गडकरी ने उन्हें फोन करके बुलाया है। कि वो भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करें। सिद्धू ने ये भी कहा कि बिग बॉस के घर में उन्हें बहुत मजा आया।


Click it and Unblock the Notifications











