बिग बॉस से नागिन स्यांतनी हुई बाहर निकाली भड़ास
बाहर आने के बाद शनिवार यानी 27 अक्टूबर के एपिसोड में स्यांतनी ने सलमान खान से ढेर सारी बातें की। बिग बॉस के घर में बिताए गए चार हफ्तों में स्यांतनी ने कई मीठी और कई खट्टी यादें बटोरी थीं इन सभी यादों को स्यांतनी ने सलमान खान के साथ शेयर किया। सलमान खान ने भी स्यांतनी को मौका दिया कि जिन घर वालों पर वो अपनी भड़ास निकालना चाहती हैं लेकिन नहीं निकाल पाइं उनपर अपनी भड़ास निकालें।
स्यांतनी ने सलमान के पूछने पर निकेतन को बिग बॉस के घर में रहे रहा सबसे बड़ा नाग बताया। उन्होंने कहा कि निकेतन बहुत होशियारी से खेल खेल रहा है उसे बता है कि कब उसे किसके साथ किस तरह बर्ताव करना है। साथ ही स्यांतनी ये देखकर काफी उदास हो गई किं डेलनाज और सिद्धू दी ने उसे वोट ना देकर किसी और को वोट दिया था। स्यांतनी डेलनाज और सिद्धू जी को अपना बेहद करीबी मानती थीं और उन्हें उम्मीद थी कि वो दोनों उसे ही वोट देंगे।
स्यांतनी बिग बॉस के घर से बाहर आने वाली पहली महिला कंटस्टेंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications
