Pics: सना-विशाल के पैचअप से क्यों हैं सपना परेशान?
'बिग बॉस 6' के 59 वें दिन की शुरुआत हुई 'दुनिया में लोगों को धोखा कभी हो जाता है' गाने से जो कि पिछले ही दिन सना और विशाल के पैचअप को लेकर सुनाया गया। उसके बाद राजीव पॉल ने सना से रहा कि वो विशाल को पहचानते हैं और वो सिर्फ इस घर में गेम खेल रहा है। उसके बाद राजीव करिश्मा के पास जाकर सना और विशाल के पैचअप के बारे में बात करते हैं। दूसरी तरफ डेलनाज इरानी सना से कहती हैं कि उसे दूसरों की बातों पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि खुद सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। बाद में आशका गोरड़िया और सपना भावनानी भी इस बात को लेकर डिस्कस करती हैं।
सपना करिश्मा से कहती हैं कि विशाल सिर्फ एक लूसर है और कुछ नहीं। सना सपना की इस बात को सुनकर रोने लगती है और कहती है कि करिश्मा की वजह से वो घर के हर दूसरे सदस्य के सामने गलत बन जाती है। आशका सना को समझाती है और कहती है कि ये सबकुछ सपना कर रही हैं और वो सिर्फ गेम खेल रही हैं। राजीव भी सना को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो राजीव को ये कहकर चले जाने को कहती हैं कि उन्होंने ही सपना को उनके और विशाल की रात की बाद के बारे में बताया था।
राजीव अपने कमरे में जाकर सना के इस रूखे व्यवहार की वजह से काफी दुखी होता है। ज्ञात हो कि हाल ही में विशाल की वाइल्ड कार्ड के जरिये बिग बॉस में एंट्री हुई है। उनके एंट्री लेते ही सपना कुछ नाराज सी नजर आईं और उसके बाद जब उन्हें ये पता चला कि सना और विशाल का पैचअप हो गया है तो वो और भी नाराज हो गयीं फिर उन्होंने घर भर के सदस्यों से विशाल को लेकर गलत बातें करने लगीं और इस घर में क्या क्या हुआ देखिये तस्वीरें में।


Click it and Unblock the Notifications