Pics: जानिये कौन है आशका की गर्लफ्रैंड!

बिग बॉस में हर साल कुछ ना कुछ नये विवाद जन्म लेते हैं और ले भी क्यों ना आखिर बिग बॉस की टीआरपी इन विवादों के चलते ही तो बढ़ती है। बिग बॉस 6 के घर में इस रविवार कुछ ऐसा हुआ कि जिसे देख दर्शकों को मजा तो बहुत आया लेकिन अब ये एक बड़े विवाद के रुप में उभरता हुआ प्रतीत हो रहा है। हुआ कुछ यूं कि इस शनिवार को जब व्रजेश और आशका घर से चले गये तो उसके दूसरे दिन रविवार को आशका और सना एक दूसरे के बेहद करीब नज़र आए। दोनों के बीच की करीबी ने लोगों को शॉक्ड कर दिया।

सना अपने पैरों में कुछ रैशेस देखकर उन्हें स्क्रेच करने लगती हैं। स्क्रेच करते देख आशका उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं। आशका को गुस्सा आता है और वो सना पर चिल्ला भी देती हैं। फिर गुस्से में सना अपने बेड पर कंबल में लेट गयीं और तभी आशका ने आकर सना को कंफर्ट फील कराने के लिए खुद भी उसी कंबल में लपेट लिया। उसके बाद आशका ने सना को गाल पर किस किया और साथ ही कंबल के अंदर ही उन्हें बेहद आत्मीयता के साथ गले लगाया। आशका और सना के इस तरह नेशनल टेलीवजन पर इंटिमेट होने को देखकर हर कोई हैरान था।

यूं तो इससे पहले भी आपने देखा होगा कि आशका के घर से चले जाने के बाद सना खुद को कितना अकेला महसूस करने लगी थीं। यहां तक कि उन्होंने एक बार सलमान खान से कहा कि आशका बहुत स्पेशल हैं और उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। लेकिन किसी को ये नहीं पता था कि आशका और सना की दोस्ती इतनी करीबी है। खैर हमें तो इस बात की चिंता है कि अभी अभी तो विशाल और सना का पैचअप हुआ है अब कहीं आशका और सना की ये कम होती दूरियां विशाल और सना के रिश्ते को किसी नयें मोड़ पर ना पहुंचा दे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X