बिग बॉस में करन ने कहा सलमान के जैसा कोई नहीं

बिग बॉस का घर हो या बॉलीवुड हर जगह सलमान खान आजकल बॉस बन के बैठे हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। इन्ही लोगों की भीड़ में एक नाम और है और वो है निर्देशक कारन जौहर का। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में करन जौहर अपनी स्टुडेंट ऑफ़ दी इयर की पूरी टीम के साथ सलमान खान से मिलने पहुंचे। करन जोहर के साथ उनकी फिल्म के दोनों हीरो सिद्धार्थ, वरुण धवन और उनकी फिल्म की हिरोइन आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। पूरी सोतीटीम ने सलमान के साथ खूब मज़े किये।

करन जौहर ने अपनी फिल्म के प्रोमोशन के साथ सलमान को मक्खन लगाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। यूँ भी पिछले कई महीनों से खबर आ रही थी कि करन जौहर सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। साथ ही ये भी कहा गया कि करन ने अपनी अगली फिल्म में सलमान खान को कास्ट भी करने का फैसला किया है। हालाँकि बिगबॉस के सेट पर करन ने इस तरह कि कोई बात नहीं कही लेकिन उनकी बातों से ये साफ़ ज़ाहिर था कि वो सलमान को पटाने कि कोशिश कर रहे थे। करन ने शो के दौरान सलमान से कहा कि अगर सिद्धार्थ और वरुण को अ[पनी फिल्म में न लेते तो वो आमिर खान और सलमान खान को अपनी फिल्म के लिए साइन करते क्यूंकि ये दोनों आज भी काफी यंग दिखते हैं।

Karan Johar came to Bigg Boss 6 to promote Student Of The Year

सलमान खान द्वारा ये पूछने पर कि शाहरुख़ खान को क्यों नहीं, करन बात को बढ़ी ही खूबसूरती से टाल गए। करन ने ये भी कहा कि सलमान खान जो कर सकते हैं वो कोई और नहीं कर सकता। सलमान संग करन के दोनों हीरो सिद्धार्थ और वरुण ने स्टुडेंट ऑफ़ दी इयर के गाने डिस्को दीवाने पर डांस भी किया। करन ने सलमान खान को शो के खत्म होने पर ढेर सारा धन्यवाद दिया और सलमान खान ने भी करन जौहर के साथ उनकी पूरी टीम को फिल्म कि सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X