बिग बॉस के लिए सलमान नहीं करेंगे किसी की सिफारिश
सलमान खान ने सबसे पहले तो कहा कि वो इस सीजन को बिल्कुल साफ सुथरा रखेंगे और साथ ही इस शो को किसी भी तरह के विवाद से दूर रखेंगे। साथ सलमान ने ये भी कहा कि वो खुद किसी को भी इस सीजन में रखे जाने के लिए रिकमेंड नहीं करेंगे। यानी की कोई चाहे कितानी भी करीबी हो पर सलमान खान उसके लिए कोई सिफारिश नहीं करेंगे। इस शो को सलमान पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
सलमान ने कहा "मैं किसी का नाम आगे करके भेदभाव नहीं करना चाहता। मैं खुद भी आखिरी दिन ही जानना चाहता हूं कि इस शो का प्रतिभागी कौन कौन है। मुझे बहुत बुरा लगा लेकिन मुझे हर तरफ से इस शो के बारे में बरे फीडबैक ही मिले। ये बहुत ज्यादा था। पिछले सीजन में जो कंटस्टेंट बिग बॉस के घर में थे वो चाहते थे कि वो ज्यादा से ज्यादा शो के दौरान दिखें। लेकिन विजेता हमेशा अलग होता है।" ज्ञात हो कि बिग बॉस के पिछले सीजन में महक चहल, पूजा मिश्रा के व्यवहार को लेकर सलामान काफी परेशान रहे थे इसलिए अब इस सीजन में ऐसा कुछ ना हो इसलिए सलमान पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि पिछले सीजन में सलमान शो के दौरान काफी कम दिखे। जब पार्टिसिपेट कुछ ज्यादा ही मुश्किलें पैदा करते थे तभी सलमान शो में आते थे। एक बार तो संजय दत्त भी शो के दौरान काफी नाराज हो गए और तब सलमान ने खुद बिग बॉस के घर जाकर पार्टिसिपेंट से बात की।


Click it and Unblock the Notifications
