बिग बॉस 6 में राखी सावंत की एंट्री: बेदी
कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस 6 अपने पूरे शबाब पर है। प्रतियोगियों के बीच में राजनीति और नोंक-झोंक जारी है वहीं दूसरी ओर इस शो को लेकर जोरदार खुलासा हुआ है। बिग बॉस सीजन 5 की खास प्रतियोगी पूजा बेदी ने ट्विटर पर ट्विट किया है कि इस बार के शो बिग बॉस सीजन 6 में इस हफ्ते आयटम गर्ल राखी सावंत की एंट्री होने जा रही है।
पूजा ने अपने ट्विट पर लिखा है कि राखी से उनकी मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी जहां राखी ने उन्हें बताया कि वो बिग बॉस शो में सलमान खान से मिलने जा रही हैं। हालांकि राखी सावंत शो के सेट तक ही रहेंगी या फिर बिग बॉस हाउस के अंदर भी जायेंगी इस बारे में पूजा बेदी ने कुछ नहीं कहा है।
आपको बता दें कि इस पूजा बेदी और राखी सावंत दोनों ही शो का हिस्सा रह चुकी हैं। जहां पूजा बेदी पिछले सीजन में नजर आयी थीं वहीं राखी बिग बॉस सीजन वन में नजर आयी थीं।पिछले सीजन में भी कई मेहमानों ने बिग बॉस शो में बीच में एंट्री की थी। जिनमें स्वामी अग्निवेश, सन्नी लियोन और महेश भट्ट प्रमुख थे। देखते हैं राखी की एंट्री शो की टीआरपी कहां ले जाती है?


Click it and Unblock the Notifications
