डेलनाज के होते हुए सना को किस किया राजीव ने!
बिग बॉस के सीजन 6 के शुरु होते समय ही सलमान खान ने लोगों से ये वादा किया था कि ये सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग होगा। इसका टैगलाइन भी रखा अलग छे। पहले एपिसोड से सभी ने कोशिश की कि ये सीजन सबसे अलग हो लेकिन कुछ खास हो नहीं पाया। आखिरकार शो के अंत होते होते कुछ अलग हुआ और बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों को मीडिया से मुखातिब कराया गया। मीडिया कर्मियों ने बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों से कई सवाल किये और कंटस्टेंट्स ने भी मीडिया के जरिये कई बातें सबसे शेयर कीं।
सबसे ज्यादा मीडिया ने सवाल किये राजीव से जो आजकल सना के साथ इश्क फरमाने को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही राजीव और सना को एक दूसरे के साथ सोफे पर काफी करीब देखा गया। यहां तक कि कैमरों द्वारा कैद की गयी तस्वीरों की मानें तो राजीव सना के इतने करीब बैठे थे और उन्होंने सना को एक बार किस तक किया। लेकिन जब मीडिया ने राजीव से पूछा कि उन्होंने सना को किस क्यों किया तो राजीव और सना का रिएक्शन कुछ ऐसा था कि जैसे उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं। राजीव ने साफ साफ इस बात से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने सना को किस नहीं किया।

राजीव और सना दोनों ने इस बात पर काफी शॉक्ड हुए और यहां तक कि घर के बाकी सदस्य भी ये सुनकर काफी हैरान हो गये। पहले तो जब मीडिया ने राजीव से पूछा कि वो सना के साथ इतनी नजदीकी क्यों बढ़ा रहे हैं जबकि उनकी पहली पत्नी डेलनाज भी वहां पर मौजूद हैं तो राजीव ने कहा "मेरा और डेलनाज का अब तलाक हो चुका है।" लेकिन साथ ही राजीव ने ये भी कहा कि वो और सना अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं। किस के बारे में राजीव ने कहा कि उन्होंने सना को किस नहीं किया कैमरे ने जो दिखाया वो सना के गालों पर राजीव द्वारा किया गया हल्का सा किस हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











