अब बच्चे भी देखेंगे सलमान संग बिग बॉस
कल मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा "ये सीजन पूरे परिवार से कनेक्ट होगा। इस बार बहुत सारी बातें और गेम्स होंगे। अब हम प्राइम टाइम यानी 9 बजे दिखेंगे।" डेल भाववागर ने अब तक बॉलीवुड के लगभग काफी विवादास्पद सेलिब्रिटीस जैसे बिग ब्रदर के समय शिल्पा शेट्टी, बिग बॉस के समय राखी सावंत, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ, शर्लिन चोपड़ा, पूजा मिश्रा, डियाना हेडेन, शमिता शेट्टी, विन्दू दारा सिंह, अश्मित पटेल, वीना मलिक और अमर उपाध्याय के मिडिया अफेयर को हैंडल किया है।
डेल ने कहा कि बच्चों के लिए इन शो में कुछ अलग से गेम्स और प्लेहाउस होने चाहिए ताकि वो अपना मनोरंजन कर सकें। देखा जाए तो अभी तक बॉलीवुड के सुपरस्टार्स जिनमें रितिक रौशन, शाहरुख खान, और आमिर खान ने बच्चों के लिए सुपरहीरो बनकर और बच्चों के लिए फिल्में जैसे कोई मिल गया, धूम, क्रिश, रा.वन, तारे जमीन पर, रंग दे बसंती, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, डॉन बनाकर खुद को देश भर के युवाओं और बच्चों के बीच काफी पॉपुलर कर लिया है। तो अब देखिये की बिग बॉस 6 के इस बदले हुए रुप से सलमान खुद को युवाओं और बच्चों के बीच कितना पॉपुलर कर पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












