Pics: बिग बॉस के नये पड़ोसी आशका, दिनेश और इमाम
बिग बॉस के घर में हर साल की तरह इस साल भी कई सरप्राइज रखे हुए हैं। हर साल घर से बाहर हुए कंटस्टेंट में से एक बिग बॉस के सीक्रेट रुम में भेजा जाता था और कुछ दिन वहीं रहने के बाद उन्हें वापस बिग बॉस के घर में भेजा जाता था। इस साल भी बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हुए प्रतिभागियों में कुछ को वापस घर भेजा गया है। इन तीनों में बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हुए कंटस्टेंट आशका, दिनेश यादव उर्फ निरहुआ और एक नया कंटस्टेंट इमाम सिद्धकी शामिल हैं।
शुक्रवार को बिग बॉस 6 के घर से आशका एलिमिनेट हुई और घर से निकलने के बाद शनिवार को जब सलमान खान ने आशका से बात की तो उन्होंने आशका को बिग बॉस के घर में वापस वापस जाने का एक और मौका दिया। आशका के साथ बिग बॉस 6 के पहले एलिमिनेशन में वोट आउट हुए दिनेश उर्फ निरहुआ भी वापस बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं। बिग बॉस के घर के साथ ही एक पड़ोसी हाउस बनाया गया है। इस हाउस को पूरा राजस्थानी लुक में सजाया गया है।
शनिवार को बिग बॉस में एक नये कंटस्टेंट इमाम सिद्धीकी की भी एंट्री हुई है। इमाम एक कास्टिंग और इमेज कंसल्टेंट हैं। सलमान से बात करते हुए इमाम ने कहा "मैंने बिग बॉस के सारे एपिसोड देखें हैं मैं घर में जाकर सबसे हंसाउंगा, रुलाउंगा और सबको एंटरटेन करुंगा।" इमाम ने ये भी कहा कि बिग बॉस के घर में सबसे चालाक प्लेयर ऊर्वषी है।
फिल्हाल आशका, दिनेश और इमाम बिग बॉस के पड़ोसी घर में पहुंच चुके हैं और एक दूसरे के साथ इस घर में एडजस्ट करने की कोशिश भी कर रहे हैं। आइये दिखाते हैं इनकी कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications