ऊषा और मिंक की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री

ऊषा बच्चानी अपने पति महेश आनंद से तलाक के बाद कुसुम, सिंदूर और एक लड़की अंजानी सी जैसे टीवी सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभा चुकी हैं। वो सलमान खान की फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे में भी एक छोटे से किरदार में नज़र आई थीं। ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी।
मिंक ब्रार को बॉलीवुड में मिंक सिंह के नाम से जाना जाता है। 1993 में देव आनंद की फिल्म प्यार का तराना में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड पीआर गुरु डेल भागवागर जो की बिग बॉस के स्पेशिलिस्ट जाने जाते हैं ने कहा "हम इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्रीस से शो को और भी पॉपुलर करना चाहते हैं।"
उनसे पूछे जाने पर कि इस बार बिग बॉस को पारिवारिक सीजन कहा जा रहा है तो क्या इससे बिग बॉस की इमेज बदलेगी नहीं? उन्होंने कहा "इतिहास गवाह है कि लोगों का दिमाग मसाला चाहता है।" उन्होंने ये भी कहा कि "मैं चाहता हूं कि ये लोग लड़ाई करें।" तो कहा जा सकता है कि असली बिग बॉस अब शुरु होगा।


Click it and Unblock the Notifications