..................... Bigg Boss 6- Mink Brar cried, बिग बॉस पार्टिसिपेंट की लगी वाट मिंक की आंखों में आए आंसू - Hindi Filmibeat

बिग बॉस ने लगाई वाट मिंक की आंखों में आए आंसू

बिग बॉस ने प्रतिभागियों को इस बार फौज के जवानों का टास्क दिया है। इस टास्क में सिद्धू को सरदार यानी कैप्टन और बाकी सदस्यों को जवान बनाया गया। सिद्धू ने सभी सदस्यों को टास्क के अंतर्गत कभी कुश्ती तो कभी मार्चपास्ट करने का कार्य दिया। बिग बॉस के इस बार के टास्क के दौरान कई प्रतिभागियों को हेल्थ से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सभी को सुबह जल्दी उठना और फिर मार्चपास्ट करना। साथ ही रात भर जाग कर घर की पहरेदारी करना इन सभी कार्यों को करते हुए प्रतिभागियों की वाट लगी हुई है।

मिंक ब्रार जो की बिग बॉस 6 के घर में मनोरंजन का डोस बढ़ाने के लिए गयी हैं ने हर टास्क में खुद को लाइमलाइट में रखने की कोशिश की। खुद को लाइमलाइट में रखने की कोशिश करते करते मिंक ब्रार एक बार तो रो ही पड़ीं। राजीव और मिंक के बीच कुछ बहस हो गयी और उस बहस के दौरान राजीव की बातों से मिंक को काफी बुरा लगा। राजीव द्वारा बार बार ये पूछने पर कि बाहर लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं मिंक ने जब उन्हें बताया कि बाहर लोग उन्हें लड़ाकू कहते हैं। लेकिन राजीव द्वारा कुछ हर्ट करने वाली बातों को सुनकर मिंक की आंखों में आंसू आ गये।

बाद में ब्रजेश को लेकर भी घर में काफी बवाल हुआ। आशना ने ब्रजेश को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया और ब्रजेश द्वारा आशना से रूडली बात करने पर बाकी घर वाले भी काफी गुस्सा हो गये। हालांकि बाद में घरवालों के बीच सबकुछ ठीक हो गया और सभी ने टास्क के दौरान काफी मजे किये। टास्क के दौरान राजीव और डेलनाज के बीच भी काफी अच्छी बॉंडिग होती हुई दिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X