बिग बॉस 6 : शुरू हो गयी कुरैशी-करिश्मा में गूटरगूं
मशहूर रियलिटी शो को शुरू हुए अभी चार दिन भी नहीं हुए है कि इस में मुहब्बत का खेल शुरू हो गया। इस शो के पहले खिलाड़ी बनें हैं काशिफ कुरैशी और तेलगू अभिनेत्री करिश्मा कोटक। करिश्मा को तो कुरैशी ने कल रात के शो में बाग का फल तक कह दिया... हालांकि कुरैशी के इस तरह से कहने पर उनकी बहुत ज्यादा खिंचाई भी हुई लेकिन कुरैशी साहब करिश्मा के आगे-पीछे ही मंडराते दिखे।
कल, कुरैशी और कोमलिका यानी उर्वशी ढोलकिया के बीच भी बहस दिखायी दी। वो बार-बार यही कह रही थीं कि कुरैशी को लड़कियों से बात करने की अक्ल और समझ नहीं है तभी तो वो मेरे सामने बात करते करते कपड़े उतारने लगा जिस पर नवजोत सिंह सिद्दू ने उन्हें शांत होने के लिए कहा। कोमलिका यानी उर्वशी ढोलकिया और काशिफ कुरैशी के बीच टास्क के दौरान बहस हुई थी तो वहीं कुरैशी ने कहा कि उर्वशी उनसे जानबूझ कर लड़ रही हैं।फिलहाल करिश्मा डेंजर जोन में आ गयी हैं लेकिन वो कुरैशी के ही साथ हाउस में बैठी दिखायी पड़ रही हैं। दोनों साथ-साथ चाय पीते हैं और बातें करते दिखायी पड़ रहे हैं। फिलहाल अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन इतना तय है कि कुरैशी साहब को करिश्मा मैडम भा गयी हैं।
करिश्मा कोटक कलर्स काशिफ कुरैशी टीवी बिग बॉस बिग बॉस 6 bigg boss bigg boss 6 colors karishma kotak kashif qureshi tv


Click it and Unblock the Notifications
