देखिये इमाम ने क्यों कहा 'मैं नंगा हूं'
बिग बॉस 6 की शुरुआत काफी शांत तरीके से हुई लेकिन धीरे धीरे जैसे बिग बॉस का शो आगे बढ़ा इस शांति ने लोगों को बोर करना शुरु कर दिया। लेकिन फिर बिग बॉस ने अपने शो को थोड़ा चटपटा बनाने के लिए कुछ नये लोगों को अंदर बुलाया और कुछ बोरिंग लोगों को बाहर किया। सबसे ज्यादा बिग बॉस के घर में जिस सदस्य ने चटपटे मसाले का तड़का लगाया वो थे बिग बॉस के वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटस्टेंट इमाम सिद्दीकी।
इमाम ने सबसे पहले बिग बॉस के पड़ोसी घर में एंट्री की जहां पर इमाम के साथ आशका और दिनेश थे। लेकिन उस घर में इमाम ने बहुत कुछ ऐसा किया कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। हुआ कुछ यूं कि उन्होंने आशका और दिनेश को कमरे में बंद करके घर को आग लगाने की धमकी दी। इमाम के इस तरह के बर्ताव से आशका काफी डर गयीं और रोने लगीं। बिग बॉस की टीम घर के अंदर जाकर इमाम को घर से बाहर निकाल ले कर आई।
लेकिन बाहर आने के बाद इमाम ने सभी से माफी मांगी और उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस के मुख्य घर में भेजा गया। वहां पर पहले ही दिन इमाम ने गुस्से में आकर राजीव और बाकी प्रतिभागियों के सामने कहा कि उन्हें हैवानियत करने पर फोर्स ना करें। उन्होंने ये भी कहा कि वो बहुत ही नंगे इंसान हैं और अगर वो अपने पर आ गये तो उनसे गंदा इंसान और कोई नहीं होगा और इमाम का पहला दिन कैसा रहा ये देखिये इन तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications