इमाम कभी भी सल्लू से माफी नहीं मांगेगा

आज भले ही बिग बॉस 6 खत्म हो गया हो लोग विनर की बात कर रहे हों लेकिन इस गेम के प्रतियोगी रहे इमाम सिद्दीकी के तेवर में कोई कमी नहीं आयी है। वो पहले की तरह बेबाक और मुंहफट हैं।

उन्होंने शो से बाहर आने के बाद लोगों से कहा कि वो कभी भी सलमान खान से माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि जो कुछ भी हुआ वो एक गेम और शो का हिस्सा था जो कि बीत चुका है। ना तो मुझे अपने किसी किये पर कोई पछतावा है और ना ही अफसोस इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

शो के दौरान मैंने सल्लू मियां से बहस की इसके लिए मुझे यह लगता है कि सलमान बहुत बड़े स्टार है, मुझे उनके साथ बहस नहीं करनी चाहिए थी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनके माफी मांगू।

आपको बता दें कि एक बार शो में सलमान-इमाम में शाहरूख खान के लिए बहस हो गयी थी। सलमान खान ने इमाम को काफी खरी-खोटी सुनायी थी वहीं इमाम ने सलमान से तगड़ी बहस की थी बावजूद इसे जानते हुए कि वो शो से इस कारण बाहर भी हो सकते हैं।

बिग बॉस सीजन 6 के प्रबल दावेदारों में से एक इमाम के बारे में गेम की विनर उर्वशी ढोलकिया ने भी कहा है कि उन्हें लगता है कि इमाम ही जीतेंगे क्योकि उन्होंने शो से काफी लोगों को मनोरंजित किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X