बिग बॉस में आम आदमी पर भड़के सलमान

बिग बॉस का घर भला विवादों से दूर रहे ऐसा हो सकता है? भले ही शो के होस्ट सलमान खान कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन घर का हर एक सदस्य खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए कुछ न कुछ नया शगूफा शुरू कर ही देता है। इस बार सबसे ज्यादा जो खुद को लाइमलाइट में रखने की कोशिश कर रहा है वो है आम आदमी को रिप्रेसेंट करने बिग बॉस आए काशिफ कुरैशी। काशिफ पहले दिन से ही कभी करिश्मा के साथ इश्क लड़कर तो कभी घर के सदस्यों के साथ मामूली बात पर झड़प करके खुद को सेंटर ऑफ़ अटरैक्शन बना के रखे हुए हैं। लेकिन ये सब करके वो सिर्फ सलमान के गुस्से को और बढ़ा ही रहे हैं।

कल शुक्रवार को जब सलमान पहली बार बिग बॉस के पहले एलीमिनेशन के लिए आए तो उन्होंने काशिफ को जमकर डांटा साथ ही उन्हें कहा की अगर उन्हें गुस आए तो वो किसी दुसरे तरीके से अपने गुस्सा ज़ाहिर करें न की किसी पर चिल्ला कर या धमकी देकर। सलमान ने अपने गुस्से को कंट्रोल करने का तरीका बताते हुए काशिफ को कहा की जब उन्ह्हे गुस्सा आए तो वो ज़मीन पर लेट जाएँ और पाना गुस्सा ज़ाहिर करें। काशिफ के आलावा सलमान ने टीवी एक्टर राजीव को भी लड़कियों से बार बार चिपकते रहने की आदत को बदलने को कहा। उन्होंने कहा की इस तरह का आचरण थोड़ा अशोभनीय लगता है।

Bigg Boss 6 host Salman Khan got angry on Kashif Qureshi

शुक्रवार के एपिसोड में भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को जनता के वोटों के आधार पर बाहर निकाल दिया गया। आज रात के एपिसोड में सलमान खान नीरहुआ के साथ बिग बॉस के घर में बिताए गए एक हफ्ते के एक्सपिरएंस को शेयर करेंगे। साथ ही कारन जौहर भी अपनी स्टुडेंट ऑफ़ दी इयर की टीम के साथ अपनी फिल्म का प्रोमोशन करेने आएँगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X