बिग बॉस में शुरू हुआ आम आदमी का तांडव
बिग बॉस ६ के शुरू होने से पहले ही बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने साफ साफ कहा था कि इस बार का ये शो किसीभी तरह कि हिंसा और गंदगी से पूरी तरह अलग रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी भी कहा था कि ये शो पूरी तरह से फॅमिली शो होगा जिसे बच्चे भी अपने परेंट्स के साथ बैठकर देख सकेंगे। लेकिन शो के पहले हफ्ते ही शो के पार्टीसिपेंट्स के बीच प्यार कि गुटर गूं और हिंसा कि छोटी मोटी फुहारें पड़ना शुरू हो गयी हैं। सबसे ज्यादा इस बार खुद को लाइम लाइट में रखने कि जो कोशिश कर रहा है वो है इस बार शो में मौजूद आम आदमी काशिफ कुरैशी।
सबसे पहले तो काशिफ ने साऊथ कि एक्ट्रेस सना खान के प्रति अपने प्यार भरे एहसासों को जाहिर किया, फिर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के साथ हलकी नोक झोंक कि और अब उन्होंने मॉडल निकेतन के साथ भी बहस करके घर के सभी लोगों के दिल में अपने प्रति नेगटिव सोच बना ली है। पूरे घर में इस समय अगर कोई काशिफ का साथ दे रहा है या उन्हें समझने कि कोशिश कर रहा है तो वो हैं घर के एकमात्र सदस्य सिद्धू। सिद्धू का कहना है कि चूँकि काशिफ एक आम इंसान है और बाकि सभी सेलेब्रिटी हैं तो वो अपने आप कि अकेला महसूस कर रहा है ये उसकी नादानी है वो जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहा है।
सिद्धू ने काशिफ को समझाते हुए ये भी कहा कि वो इन सब बातों पर ध्यान न दें और आगे बढ़ें लेकिन सिद्धू कि इस बात को नज़र अंदाज़ कर आज के एपिसोड में काशिफ एक बार फिर से घर के एक अन्य सदस्य सपना से भिड़ते हुए नज़र आएँगे। काशिफ भले ही बिग बॉस के घर के अन्दर आम जनता को रिप्रेसेन्ट करने गए हों लेकिन सुच तो ये है कि बाकि सेलेब्रिटी के सामने वो सुच में अकेले हैं लेकिन काशिफ को अपने इन आम इंसानों वाले जज्बातों को काबू में रखते हुए बिग बॉस के इस घर में रहना होगा वर्ना जल्द ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
