मसखरा नहीं जो लोगों को हंसाऊ: असीम त्रिवेदी
बिग बॉस 6 के खिलाड़ी बनें कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी के दो टूक बयान लगातार जारी है उन्होंने साफ कहा है कि वो कोई मसखरे तो हैं नहीं जो लोगों का मनोरंजन करें। वो एक आम आदमी है जो कि आड़ी-तिरछी आकृतियों से सच कहने की कोशिश करता है और उनकी यह कोशिश बिग बॉस हाउस में भी जारी रहेगी।
क्योंकि वो एक कार्टूनिस्ट है जो हमेशा अपना काम करता रहता है। असीम ने कहा कि वो बिग बॉस हाउस में भी लोगों के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए जोश भरते रहेंगे।

वैसे आपको बता दें कि जबरदस्त ओपनिंग करने के बाद बिग बॉस का शो अब शुरू हो गया है और शो के अंदर नामिनेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। सप्ताह के अंत पर एक खिलाड़ी को घर छोड़कर जाना पड़ेगा। खैर देखिये इस बार का शो क्या रंग लाता है इसलिए देखते रहिए हर रात कलर्स पर रान नौबजे बिग बॉस सीजन 6।
More from Filmibeat
aseem trivedi असीम त्रिवेदी कलर्स टीवी बिग बॉस बिग बॉस 6 सलमान खान bigg boss bigg boss 6 colors salman khan tv


Click it and Unblock the Notifications











