..................... Bigg Boss 6 Delnaaz will win the show, लोगों के इमोशन से खेलकर जीतेंगी डेलनाज - Hindi Filmibeat

लोगों के इमोशन से खेलकर जीतेंगी डेलनाज

बिग बॉस के घर में उल्टी गिनती शुरु हो गयी है। बिग बॉस के घर में कंटस्टेंट का ये आखिरी हफ्ता है। इस वक्त घर में जो सदस्य बचे हैं उनमें हैं डेलनाज, राजीव, सना, ऊर्वषी, निकेतन और इमाम। इन छ पार्टिसिपेंट में से एक के सर पर अगले हफ्ते बिग बॉस के विजेता का ताज होगा और हाथों में होगा एक करोड़ का बैग। हर कोई अपनी अपनी तरफ से ये अंदाजा लगा रहा है कि आखिर कौन होगा इस शो का विजेता। बिग बॉस ने तो घर के अंदर एक पॉपुलर मीटर भी लगा दिया है जिसपर हर रोज लोगों के वोटों के आधार पर कंटस्टेंट के जीतने की रेटिंग डिस्पले हो रही है।

हर रोज सुबह उठकर बिग बॉस 6 के कंटस्टेंट सबसे पहले उस मीटर को देखते हैं और ये पता करते हैं कि उनका नंबर कौन सा है। फिल्हाल कल रात तक बिग बॉस के मीटर के मुताबिक राजीव सबसे नीचें छठें स्थान पर और डेलनाज सबसे ऊपर पहले स्थान पर थीं। बिग बॉस के घर के सभी सदस्य यही सोच रहे हैं कि डेलनाज ही इस बार की विजेता होंगी लेकिन सच तो ये है कि अभी भी काफी वक्त है इस मीटर की आखिरी और फाइनल रेटिंग के आने में।

देखा जाए तो डेलनाज की इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी की वजह उनका इमोशल होना हो सकता है। बात बात पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर रोने लगना। राजीव को विलेन और खुद को हिरोइन दिखाना ये कुछ ऐसे ट्रिक्स हैं जो डेलनाज यूज कर रही हैं और साथ ही दर्शकों के इमोशन के साथ खेल भी रही हैं। इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी में दुखियारी बनीं श्वेता तिवारी बिग बॉस जीत चुकी हैं और अब एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी में दुखियारी बनी डेलनाज बिग बॉस जीतने की कगार पर हैं तो बस इंतजार करिये और देखिये क्या इसबार भी बिग बॉस दिमाग नहीं इमोशन का खेल बनकर रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X